Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
श्रद्धा कपूर को हुआ डेंगू, जाने इससे बचने के उपाय

श्रद्धा कपूर दिनों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है, डेंगू होने के बाद डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। डेंगू होने की वजह से श्रद्धा कपूर को अचानक से सायना नेहवाल पर बन रही बायोपिक मूवी की शूटिंग छोड़ आराम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं। इस फिल्म के लिए श्रद्धा ऑल्टरनेट दिनों पर डेढ़ घंटे तक बैडमिंटन प्रैक्टिस करेंगी। इसके साथ ही वो फिजियोथैरिपी का सेशन भी लेंगी, जिससे बैडमिंटन की प्रैक्टिस के दौरान उनकी मसल्स जाम न हों या उन्हें इंज्यूरी न आए।

बदलते मौसम के साथ ही डेंगू का प्रकोप भी जारी है। कहीं आप भी डेंगू की चपेट में न आ जाएं, इसलिए जानिए इसके बचने के उपाय। डेंगू बुखार को हड्डी का बुखार भी कहा जाता है। इससे बचने के लिए सावधानियां बरतनी आवश्यक है।

पानी पर दे खूब ध्यान
अगर आप डेंगू बुखार की चपेट में आ गए हैं, तो जितना हो सके आराम करने पर ध्यान दें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। समय समय पर पानी लगातार पीते रहें।

भूखे ना रहें
बुखार से शरीर में ऊर्जा का स्तर गिर सकता है, इस दौरान भूख भी कम लगती है। इसलिए ऊर्जा लेवल बनाए रखने के लिए आपको डाइट का ध्यान रखना चाहिए। आप सूप, सेब, केले, उबला हुआ सब्जियां खा सकते हैं।

ब्रश करने से बचें
ब्लड प्लेट्स ब्लड क्लोटिंग के लिए जिम्मेदार हैं। ब्रश करते समय गम में खून आ सकता है, जोकि डेंगू का एक सामान्य लक्षण है। गम से ब्लड निकलने से दांत कमजोर हो सकते हैं।

मसालेदार चीजों से बनाएं दूरी
डेंगू बुखार होने पर तेल और मसालेदार चीजें अवॉइड ही करना चाहिए। ज्यादा मसालेदार खाना खाने से लीवर पर असर पड़ता है। लीवर का पाचन में अहम रोल है, डेंगू बुखार लीवर पर अटैक करता है। इसलिए ऐसे चीजें खाने से बचें जिन्हें पचाने में परेशानी होती है।

नीम के पत्ते
नीम के पत्तों को आमतौर पर विभिन्न बीमारियों के लिए इलाज किया जाता है। नीम के पत्तों का पानी पीने से ब्लड प्लेटलेट काउंट बढ़ने और वाइट ब्लड सेल्स बढ़ती हैं। नीम की गोलियां भी बाजार में उपलब्ध हैं जो पानी के साथ आसानी से ली जा सकती हैं।

घर पर लगाएं तुलसी
तुलसी का पौधा भी एक मॉस्किटो रिप्लीयन्ट है। तुलसी एक ऐसी जड़ी बूटी है जो कि अपने आप ही अपनी खुशबु फैलाती है। मच्छरों को दूर रखने के लिए तुलसी को गमले में उगाकर बालकनी में रखें।

केमिकल का प्रयोग करें
घर के आस पास डी डी टी पाउडर या ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव डेंगू फ़ैलाने वाले मच्छरों का सफाया करता है और आपको स्वस्थ और सुरक्षित रखता है।



Click it and Unblock the Notifications