Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज्यादा प्रोटीन खाने के हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट
प्रोटीन शरीर के लिए महत्वपूर्ण तत्व है। बॉडी की अच्छी ग्रोथ के लिए प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन करना बहुत जरूरी है। दूसरी तरफ अगर इसकी मात्रा ज्यादा हो जाए तो शरीर को कई तरह के नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। प्रोटीन का मुख्य कार्य शरीर का निर्माण और उसकी मरम्मत करना होता है।
हमारी जरूरत की कुल कैलोरी 20 से 35 प्रतिशत प्रोटीन से मिलनी चाहिए। हालांकि प्रतिदिन कितनी प्रोटीन की कितनी मात्रा का सेवन किया जाए, यह उम्र, भार और वर्कआउट रुटीन पर निर्भर करता है।

आइए जानें प्रोटीन का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से क्या नुकसान हो सकते हैं।
वजन बढ़ाए
एक स्टडी के मुताबिक ज्यादा प्रोटीन का सेवन करनेे से हाई प्रोटीन लो कार्ब डाइट में बदल जाती है। इससे धीरे-धीरे बॉडी में फैट जमा होनी शुरू हो जाता है। जिससे यह लंबे समय तक वजन बढ़ने का जरिया बन जाता है। जिसे कम करना भी मुश्किल होने लगता है।
कब्ज
प्रोटीन के ज्यादा मात्रा से शरीर में फाइबर की कमी होने लगती है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। कब्ज इसका मुख्य कारण है।
मूड स्विंग होना
आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादा प्रोटीन खाने से मूड स्विंग होने की समस्या भी होती है। क्योंकि प्रोटीन खाने का मतलब कम मात्रा में कार्ब्स खाना। कम कार्ब्स खाने से मस्तिष्कमें सेरोटोनिन का स्तर कम हो जाता है जिस वजह
डिहाइड्रेशन होना
ज्यादा प्रोटीन लेने से कई किडनी को दोगुनी क्षमता के साथ यूरिन के माध्यम से इसे बाहर निकालना पड़ता है। जिस वजह से शरीर में पानी की आपूर्ति के वजह से प्यास लगने लगती है। साथ ही बार बार यूरिन जाने के वजह से शरीर के आवश्यक तत्व मैग्नीशियम, पोटेशियम और सोडियम भी निकल जाते है। इसलिए ज्यादा प्रोटीन डायट के साथ फल, सब्जियां और बीन्स का भी अधिक सेवन करना चाहिए। ताकि आपको मैग्नीशियम और पोटेशियम मिल सके जो पेशाब के जरिये खत्म होने लगता है।
हड्डियां कमजोर
ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से हड्डियों को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं मिल पाता। जिससे हड्डियों को पूरी एनर्जी नहीं मिल पाती। धीरे-धीरे इनमें कमजोरी पैदा होनी शुरू हो जाती है।
दिल की बीमारियां
हाई प्रोटीन का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और सेचुरेटेड फैट की मात्रा बढ़नी शुरु हो जाती है। जिससे दिल से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ना शुरू हो जाता है। उच्च एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाने से कई तरह की परेशानियां आने लगती है।
डायरिया
जरूरत से ज्यादा डेयरी प्रॉडक्ट्स और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से डायरिया होने की संभावना बढ़ जाती है।
चक्कर आना
सिर में दर्द, दिमागी कमजोरी,नींद न आना, चक्कर आना, तनाव आदि प्रोटीन का जरूरत से ज्यादा सेवन करने की वजह से हो सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
