Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बॉडी से घटाना है बेड कॉलेस्ट्रॉल तो खाइए ये सुपर फूड
कोलेस्ट्रॉल एक वसायुक्त तत्व है, जो लिवर से उत्पन्न होता है। ये दो तरह के होते है गुड कोलस्ट्रोल और बैड कोलेस्ट्रोल। यह शरीर के सही तरीके से काम करने में मददगार होता है। यह शरीर के लिए जरूरी भी है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा से हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा रहता है।
इन दिक्कतों से निपटने के लिए लोग दवाइयों का सेवन भी करते हैं, लेकिन दवाईयों के अलावा भी ऐसी बहुत-सी चीजे और भी जिनका सेवन करके आप अपने बढ़े कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में कर सकते हैं। शरीर से बेड फाइबर बाहर निकल फैंक देने के लिए ज्यादा से ज्यादा फाइबर युक्त आहार की जरुरत होती है।

आइए जानते है कि किन फूड्स के जरिए आप कॉलेस्ट्रॉल घटा सकते हैं।
दो तरह के होते हैं कोलेस्ट्रॉल
कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है, एलडीएल (लो डेन्सिटी लिपोप्रोटीन) अगर इसकी मात्रा ज्यादा हो जाती है तो यह कोशिकाओं में इकट्ठा हो जाता है और नुकसान पहुंचाता है। और एचडीएल (हाई डेन्सिटी लिपोप्रोटीन)। अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक है तो यह सही नहीं है। इससे दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स में भी भरपूर फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन होता है इसलिए इसे खाने से पेट की समस्याएं और दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। इसके अलावा अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स से हमें ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं जो शरीर को गंभीर रोगों से बचाते हैं। कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के लिए आप बादाम, पिस्ता, काजू और अखरोट खा सकते हैं। इसके अलावा सूखा नारियल भी आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
ओट्स
ओट्स में मौजूद बीटा ग्लूकॉन नामक तत्व हमारी आंतों की सफाई और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं। रोजाना ओट्स का सेवन करके 5 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल का स्तर
कम किया जा सकता है।
ब्लैक और ग्रीन टी
ब्लैक और ग्रीन टी दोनों में पावरफुल एंटीआक्सीडेंट होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। ग्रीन टी इस मामले में थोड़ी ज्यादा बेहतर होती है लेकिन इसमें दूध और शक्कर न डालें।
सोयाबीन
सोयाबीन भी शरीर के एलडीएल यानि खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को घटाता है। सोयाबीन से बनी चीजें जैसे सोया मिल्क, दही, सोया टोफू, सोया चंक्स आदि चीजों को अपने दैनिक आहार में शामिल करें। ये लिवर को दुरुस्त रखते हैं और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाते भी हैं। रोजाना इस्तेमाल से शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को 6% तक कम किया सकता है।
सालमोन
इसमें ओमेगा-3 फेटी एसिड का अच्छा सोर्स होती हैं , जो कि कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करती हैं। यह शरीर में गुड कॉलेस्ट्रॉल को ब़ढ़ाने का काम करने के साथ बैड कॉलेस्ट्रॉल को खत्म करती है।
बीन्स
एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने के लिए बीन्स खाएं। अगर आप अपनी डाइट में डेली आधा कप बीन्स शामिल करते हैं, तो आपके दिल के लिए बहुत अच्छा है। यह कोलेस्ट्रोल की मात्रा 5-6 फीसदी कम करता है। ये फाइबर युक्त भी होता है।
नींबू
नींबू या अन्य खट्टे फलों में घुलनशील फाइबर होते हैं जो खाने की थैली में कोलेस्ट्रॉल के प्रवाह को रोकने का काम करते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन सी रक्तवाहिका नलियों की सफाई करता है और पाचन तंत्र के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है।
ऑलिव ऑयल
ये शानदार तेल है जिसे आप जितना लेंगे यह उतना ही बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करेगा। खाना पकाने में एवं सलाद पर डालकर खाने में इसका प्रयोग कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
