Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
बिना दवाईयों के इन नेचुरल तरीकों से कम करें ब्लड शुगर
वर्तमान जीवन शैली में डाइबिटीज़ बड़ी तेज़ी से फ़ैल रहा है जिसे जीवन शैली में सुधार करके तथा स्वस्थ आहार लेकर प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। इस बीमारी में रक्त में शर्करा का स्तर उच्च हो जाता है जिसके कारण शरीर की इन्सुलिन उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है या शरीर प्रभावी रूप से इन्सुलिन का उपयोग नहीं कर पाता।
हालाँकि ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए कई उपचार उपलब्ध हैं वहीं इसके लिए कई घरेलू उपचार भी उपलब्ध हैं। यहाँ ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए 10 प्रभावी घरेलू उपचार बताए गए हैं जिनके द्वारा आप डाइबिटीज़ के साथ भी एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

फैट को करें गुडबाय
ट्रांस फैट शरीर में प्रोटीन को ग्रहण करने की छमता को कम करता है। जिसकी वजह से शरीर में इन्सुलिन की कमी हो जाती है। और हमारे शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।

कार्बोहाइड्रेट को कट करें
यदि आप अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित करना चाहते हैं तो, सफेद चावल, पास्ता, पॉपकॉर्न,राइस पफ और वाइट फ्लौर से बचें। मधुमेह के दौरान शरीर कार्बोहाइड्रेट्स को पचा नहीं पता है। जिस की वजह से शुगर आपके शरीर में तेज़ी से जमा होने लगती है।

फाइबर
फाइबर युक्त आहार ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। अवशोषित फाइबर ब्लड में शुगर की अधिक मात्रा को अब्ज़ोर्ब कर लेता है और इन्सुलिन को नार्मल करके मधुमेह को नियंत्रित करता है।

प्रोटीन डाइट
जो लोग नॉन वेज खाते हैं उन्हें अपनी डाइट में लाल मीट शामिल करना चाहिए। उच्च प्रोटीन डाइट खाने से शरीर में ताकत बनी रहती है क्योंकि मधुमेह रोगियों को कार्बोहाइड्रेड और हाई फैट से दूर रहने के लिए कहा गया है।

एक्सरसाइज करें
हमेशा व्यायाम करना, योग प्राणायाम का नियमित अभ्यास करना, सुबह शाम वॉक करना मधुमेह रोग में शुगर कंट्रोल करने के लिए बहुत लाभदायक है तथा मोटापा नियंत्रण में रहता है जो की डायबिटीज का महत्वपूर्ण कारण है।

तनाव से बचें –
मधुमेह रोग में तनाव की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है तनाव से बचने की पूरी कोशिश करें। स्ट्रेस या तनाव के कारणों को आपसी बात चीत से हल करें, योगा, प्राणायाम, ध्यान तथा सुबह शाम घूमने से स्ट्रेस कंट्रोल करने में सहायता मिलती है।

ताजे फल खाएं
फलों में नेचुरल सुगर पाया जाता हैं, फल खाने से आप अपनी विटामिंस और मिनरल्स की कमी को पूरा करते रहें और साथ ही यह मधुमेह को कंट्रोल करने में आपकी मदद भी करते हैं।

भूख से अधिक न खायें
डायबिटीज के रोगियों को ओवरईटिंग से बचना चाहिए। जितनी भूख हो उतना ही खाएं, भूख से अधिक खाने के कारण भी डायबिटीज बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए मधुमेह के रोगी ओवरईटिंग न करें, और न ही फास्ट फूड और जंक फूड का सेवन करें। इसमें कोलेस्ट्रॉल होता है जिससे मुधमेह रोगियों की स्थिति बदतर हो सकती है।

शराब पीएं
ज्यादा मात्रा में एल्कोहल लेने से बचें
डायबिटिक होने का मतलब ये नहीं है कि आप अपनी जिंदगी जीना छोड़ दे। लेकिन आपको अपनी शराब पीने की आदत को थोड़ा सीमित करना चाहिए। कुछ खास अवसर पर ही पीएं।

स्मोकिंग छोड़े
अगर आप ब्लड शुगर के मरीज है तो इसलिए आपको स्मोकिंग छोड़ना बहुत जरुरी है। सिगरेट में मौजूद निकोटिन आपके इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है। जिसकी वजह से ब्लड शुगर अनियंत्रित हो जाती है और इस वजह से दिल का खतरा और किडनी प्रॉब्लम होने की सम्भावना बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
