Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सावधान! इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अदरक, इनके लिए नहीं है जहर से कम
सर्दियों की ठंड में अदरक वाली चाय मिल जाए, तो कहने ही क्या। अदरक वाली चाय हर किसी सर्दियों में पहली पसंद होती है। अदरक सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के साथ ही सर्दी-खांसी, गले की खराश, फ्लू और सीज़न की कई बीमारियों से बचाता जो है। अदरक की तासीर गर्म होती है, वहीं इस मौसम में हर तरीके से अदरक को उपयोग में लिया जाता है। चाहे सब्जी या दाल में डालकर बनाया जाए या फिर इसे सूखाकर इस्तेमाल में लिया जाएं।
वैसे अदरक खाने के कई फायदों के बारे में तो आपने जान लिया। लेकिन इसके नुकसान भी बहुत है। अदरक का सेवन सभी लोगों के लिए फायदेमंद नहीं होता। कुछ लोगों के लिए अदरक का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है।

ब्लड डिसॉर्डर
जिन लोगों को किसी भी तरह का रक्त विकार हो, उन्हें अदरक कम का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए खासकर हीमोफीलिया से पीड़ित लोग। क्योंकि अदरक खून को पतला करने का काम करता है, इस वजह से शरीर पर हल्का-सा कट या चोट लगने पर खून बह सकता है और अदरक उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें खून का थक्का जमने की परेशानी हो।

रेगुलर दवाइयों का सेवन करने वाले
डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की नियमित दवाइयां खाने वाले लोग अदरक से बचें। क्योंकि इन दवाइयों में मौजूद ड्रग्स जैसे बेटा-ब्लॉकर्स, एंटीकोगुलैंट्स और इंसुलिन अदरक के साथ मिलकर खतरनाक मिक्षण बनाते हैं।

प्रेगनेंसी में रहे दूर
शुरूआती महीनों में आने वाली मॉर्निंग सिकनेस और कमजोरी को दूर करने के लिए अदरक का सेवन बहुत बढ़िया है। लेकिन आखिरी तिमाही महीनों में अदरक से दूरी बनाएं, क्योंकि इससे प्रीमेच्योर डिलीवरी और लेबर होने का खतरा बना रहता है।

कम वजन वाले लोग
क्योंकि अदरक वजन कम करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। इसका लगातार सेवन आपकी भूख को कम कर आपको और पतला बना सकता है। जो लोग वज़न कम करना चाहते हैं उनके लिए इसका सेवन फायदेमंद है लेकिन पहले से अपने कम वजन से परेशान लोग इसे अवॉइड ही करें।



Click it and Unblock the Notifications
