World No Tobacco Day: फेफड़े ही नहीं, लिंग और गर्भाशय को भी बर्बाद कर सकता है तंबाकू

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (World Health Organization) हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) मनाता है। हर साल करीब 5 लाख लोग तंबाकू के सेवन और उसके नशे की वजह से अपनी जान खो देते है। लोगों को तंबाकू से होने वाले जानलेवा दुष्‍परिणामों से जागरुक करने के ल‍िए हर साल अलग अलग थीम पर अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया जाता है। इस बार इसकी थीम 'तंबाकू एंड हार्ट डिजीज' है। इस बात को हर कोई जानता है कि तंबाकू फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। World No Tobacco Day 2018: सेकेंड हैंड स्‍मोकिंग से हो सकता है बांझपन और कैंसर

लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि तंबाकू में मौजूद कई तरह के जहरीले केमिकल जैसे निकोटीन, टार और कार्बन-मोनोऑक्साइड स्किन कैंसर, हार्ट अटैक और पुरुषों में लो स्‍पर्म काउंट जैसी कई गंभीर बीमारी की वजह बन सकता है। तंबाकू का धुआं न सिर्फ आपके ल‍िए बल्कि आपके आसपास रहने वालों के श्वसन अंगों को खराब करते हुए आपके शरीर के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचता है। आप जानकर हैरानी होगी कि तंबाकू के सेवन से आप नपुंसक या बांझपन के शिकार भी हो सकते है।

world-no-tobacco-day-2018-tobacco-damage-your-major-organs

जी हां आइए जानते है कि यह जहरीला पदार्थ आपके शरीर के किन-किन अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।

मस्तिष्‍क पर असर

तंबाकू के सेवन से बहुत अच्‍छा लगता है और तंबाकू का नियमित सेवन करने से ये आपके मस्तिष्‍क पर भी असर करने लगता है। इससे सिर दर्द और चक्‍कर और मूड स्विंग जैसी समस्‍या होने लगती है। एक अध्‍ययन के अनुसार, ब्रेन मेटाबोलिटीज (उपापचय) और निकोटीन पर निर्भरता के बीच गहरा रिश्‍ता होता है। नहीं छूट रही है स्‍मोकिंग की लत, इन आयुर्वेदिक तरीकों को जरुर ट्राय करे


ट्यूबल एक्टोपिक

शोधकर्ताओं के अनुसार सिगरेट से ट्यूबल एक्टोपिक प्रेगनेंसी की समस्या हो सकती है। इसमें भ्रूण गर्भाशय के बजाय फैलोपियन ट्यूबों के अंदर ही होते हैं। यह गर्भवती महिलाओं की पहली तिमाही में मौत के सबसे बड़े कारणों में से एक है।

गर्भाशय

तंबाकू में मौजूद निकोटीन शरीर में एस्ट्रोजेन लेवल को कम करने और मेल हार्मोन को बढ़ाने के लिए ज़िम्मेदार है। इससे ओवेलुशन लंबे समय तक रुकता है और अनियमित मासिक धर्म की इसकी एक वजह हो सकती है। एक शोध में सामने आया है कि तंबाकू गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय में रक्त वाहिकाओं और रक्त प्रवाह को भी कम कर देता है।

गर्भाशय ग्रीवा

ह्यूमन पैपिलोमा वायरस या एचपीवी गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का कारक है। इस वायरस से संक्रमित लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सिगरेट से दूर रहें। अध्ययनों से पता चला है कि धूम्रपान करने वाली महिलाओं को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का खतरा अधिक होता है।

लिंग

अध्ययनों से पता चलता है कि तंबाकू नाइट्रस ऑक्साइड की हानि का कारण बनता है, जो लिंग को रक्त भेजने में मदद करता है, जिससे इरेक्शन होता है। जब नाइट्रस ऑक्साइड का उत्पादन कम हो जाता है, तो पुरुषों के लिए इरेक्शन प्राप्त करना और यौन संबंध करना मुश्किल हो जाता है।

अण्डकोष

साल 2011 में किये गए एक अध्ययन के अनुसार, तंबाकू के धुएं से पुरुषों में हार्मोन का उत्पादन कम होता है। अध्ययन के अनुसार स्मोकिंग से पुरुषों में फर्टिलिटी कम हो सकती है। इतना ही नहीं इससे स्पर्म के उत्पादन में भी कमी आ सकती है।

लीवर

सिर्फ शराब पीने से ही नहीं ध्रूमपान करने से भी लीवर को नुकसान पहुंचता है। आपको यकीन नहीं होगा लेकिन लीवर कैंसर का सबसे बड़ा कारण स्‍मोकिंग और तंबाकू का सेवन होता है।

किडनी

धूम्रपान करने वालों को क्रोनिक किडनी डिजीज का खतरा होता है। इससे उनके पेशाब में एल्बिनिन का लेवल बढ़ सकता है और किडनी को रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनी का काम प्रभावित हो सकता है।

आंख

लगातार तंबाकू के सेवन का नकारात्‍मक असर आपके आंखों पर पड़ सकता है। इससे आपके देखने की क्षमता कम हो सकती है। तंबाकू से आंखों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस हो सकता है। सिगरेट से निकला धुआं आंखों के लिए खतरा पैदा कर सकता है। शोधकर्ताओं ने सिगरेट पीने वाले टाइप 1 डायबिटीज लोगों और मोतियाबिंद के गठन के बीच एक कनेक्शन भी देखा है।

त्‍वचा की समस्‍या

तंबाकू आपके चेहरे को कई तरीके से नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप नियमित रुप से स्‍मोकिंग करते है तो यह आपके चेहरे पर कॉस्‍मेटिक बदलाव लाने लगता है जैसे थकी हुई आंखे, रुखी और सख्‍त त्‍वचा और यह त्‍वचा को प्रभावित कर झुर्रियों का कारण बनता है। इसके अलावा, तंबाकू उत्पादों का उपयोग से आपकी त्‍वचा से एक अजीब सी बदबू आती रहती है। त्वचा तंबाकू का आपकी त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। इससे आपको स्किन कैंसर, सोरायसिस जैसी ऑटोम्यून्यून डिजीज हो सकती हैं। इसके अलावा आपको मुंहासे हो सकते हैं।

भोजन नली

तंबाकू का सेवन पूरे पाचन तंत्र को क्षतिग्रस्‍त कर सकता है। स्मोकिंग से निचले ओसोफैगल स्पिन्टरर को आराम मिलता है जोकि एक मसल है जो पेट के एसिड को भोजन नली में प्रवेश करने से रोकती है। जब यह मसल ढीली हो जाती है, तो एसिड ऊपर की तरफ बढ़ता है, जो भोजन नली को नुकसान पहुंचाता है।


दिल

तंबाकू में मौजूद जहरीला रसायन आपके दिल की धड़कनों को बढ़ा देता है। इसकी वजह से हृदय की रक्‍तवाहिकाएं सिकुड़ जाती है और इससे हार्टअटैक की सम्‍भावना बढ़ जाती है। निकोटीन खुराक से कोरोनरी धमनी का कम होती जाती है और रक्त प्रवाह कम होने का खतरा होता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion