Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेतावनी! ज्यादात्तर देर तक टॉयलेट में आपको नहीं बैठना चाहिए
हम में से कई लोग होते है जो टॉयलेट में टॉयलेट सीट पर ज्यादा समय बैठकर बिताते है। इसलिए नहीं क्योंकि आपको फ्रेश होने में दिक्कत आ रही है बल्कि हम में से कई लोग टॉयलेट सीट पर बैठे बैठे फोन सर्फिंग में खो जाते है या वीडियो गेम्स खेलने में ही बिजी हो जाते है। कुछ लोग तो न्यूज पेपर भी साथ लेकर जाते है जब तक पूरा न्यूज पेपर वो अच्छे से खंगाल न लें, टॉयलेट सीट छोड़ने का नाम ही नहीं लेते है।
आजकल लोगों के लिए टॉयलेट एक ब्रेक लेने वाली जगह बन चुका है। जहां लोग आराम से जाकर अपना पसंदीदा काम जैसे गेम्स, पढ़ना या चैट करना पसंद करते है बिना किसी दखल के। लेकिन आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि टॉयलेट सीट पर जरुरत से ज्यादा समय बिताना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हीं नहीं गम्भीर भी हो सकता है,

आइए जानते है कि कैसे टॉयलेट सीट में लम्बा बैठना आपके लिए हो सकता है खतरनाक।
क्या कहते है विशेषज्ञ
विशेषज्ञों को कहना है कि टॉयलेट सीट पर 10 मिनट से ज्यादा समय नहीं बिताना चाहिए। इससे कम समय ठीक है लेकिन ज्यादा देर बैठने से कई इंफेक्शन हो भी होने का खतरा रहता है।
बैक्टीरिया और जर्म्स
अगर आप टॉयलेट सीट पर मिनटों बैठकर फोन पर लगे रहते है तेा आपको जानना होगा टॉयलेट की वजह से आपका फोन और आपके फोन से आपके शरीर तक 18 गुना अधिक बैक्टीरिया और जर्म्स आप तक पहुंचकर आपको अतिसंवेदनशील बना सकते है।
हो सकता है बवासीर
इसके अलावा एक और कारण है कि आपको टॉयलेट सीट पर ज्यादा देर तक नहीं बैठना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से आपको बवासीर हो सकता है और गुदा के चारों ओर रक्त वाहिकाएं आगे की तरफ उभरकर निकल सकती है। आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन हाँ, ऐसा होता है।
मल त्यागने में समस्या
इसके अलावा जो सबसे बड़ा कारण है, जिसकी वजह से आपको टॉयलेट में ज्यादा देर तक नहीं बैठना चाहिए क्योंकि इससे आपके मलाशय पर दबाव बनता है। ज्यादातर देर बैठने से आपके बाउलिंग मूवमेंट पर इसका असर पड़ता है। जितनी देर तक आप बाथरुम में रुककर बैठते हो उतनी देर तक आपको अपने मलाशय के नसों को दबाकर रखना पड़ता है, जिससे आपके मलाशय पर असर पड़ता है। जिस वजह से आपको मल त्यागने में दिक्कत हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
