Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
शराब पीने के बाद रक्तदान करना सही, कब करनी चाहिए स्मोकिंग और ड्रिंकिंग
रक्तदान को सबसे बड़ा दान कहा गया है क्योंकि आपका दान किया गया रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। इसके अलावा रक्तदान करने से आपको भी कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे ब्लड डोनेशन से शरीर से पुराना खून निकलकर नया बनता है। रक्तदान करने के बाद कई लोगों के दिमाग में हमेशा ये सवाल रहता है कि क्या स्मोंकिंग या ड्रिंकिंग करने के बाद ब्लड डोनेट किया जा सकता है? और ब्लड डोनेट करने के कितने समय बाद एल्कोहल का सेवन किया जा सकता है?
ब्लड डोनेशन से पहले और बाद में एल्कोहल को लेकर जितने भी भ्रम हैं, इस आर्टिकल के जरिए जानिए कि रक्तदान से पहले और बाद में एल्कोहल का सेवन करना चाहिए और नहीं?

पार्टिकल्स हो सकते है ट्रांसफर
स्मोकिंग और ड्रिंकिंग के बाद स्मोकिंग पार्टिकल्स और शराब में मौजूद मेथिल और एथिल के अंश कुछ घंटों या दिनों तक रह जाते हैं। इसके तुरंत बाद ब्लड डोनेट करने से यह पार्टिकल्स दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर हो सकते हैं।

कब करें ध्रूमपान?
ब्लड डोनेट के एक बाद तक आपको स्मोकिंग से बचना चाहिए। इससे आपको चक्कर आ सकता है और बेहोशी का खतरा होता है। इसलिए ब्लड डोनेट के तुरंत बाद स्मोकिंग ना करें। अगर आप रक्तदान करने की सोच रहे हैं तो इससे एक दिन पहले धूम्रपान करना बंद कर दें और रक्तदान के 3 घंटे बाद ही धूम्रपान करें।

48 घंटे पहले बंद कर दे शराब का सेवन
ब्लड डोनेट करने से 24 या 48 घंटे पहले तक शराब के सेवन से बचना चाहिए। आपको यह पता होना चाहिए कि शराब आपके खून में एक या दो दिनों तक रहती हैं। शराब में मौजूद तत्वों से खून लेने वाले व्यक्ति के शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसलिए ब्लड डोनेट के दिन शराब पीने से बचना चाहिए।

12 घंटे तक न पीएं शराब
रक्त दान करने के बाद, इससे जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक होता है, क्योंकि रक्तदान के बाद आप थोड़ी देर के लिए कमजोरी भी महसूस कर सकते हैं। रक्तदान करते है शरीर में दोबारा नए रक्त बनने की प्रक्रिया शुरु हो जाती है। जिसमें कम से कम 10 से 12 घंटे का समय लगता है। इसलिए रक्तदान के कम से कम 12 घंटे तक मादक पेय से दूर रहने चाहिए।

डिहाइड्रेशन की शिकायत
रक्तदान के बाद, एक व्यक्ति की रक्त की मात्रा कम हो जाती है और शरीर की प्रणाली में बदलाव आ जाता है। रक्त की कमी की पूर्ति करने के लिए शरीर में स्थित पानी रक्त प्रणाली में स्थानांतरित होने लगता है। इस वजह से रक्तदान के बाद बहुत प्यास लगने लगती है और बार-बार पानी पीने की इच्छा होती है। ऐसे में पानी की बजाय शराब पीने से रक्तचाप प्रभावित हो सकता है और एल्कोहल की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है।

पौष्टिक आहार पर दे ध्यान
ब्लड डोनेट करने से पहले आपको नियमित रूप से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा ब्लड डोनेट करने से पहले आयरन से भरपूर चीजों जैसे पालक, मीट, ड्राई फ्रूट्स और अंडों का अधिक सेवन करना चाहिए। पर्याप्त नींद लें, कैफीन, स्मोकिंग और अल्कोहल से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
