Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
नारियल पानी पीने के फायदे ही नहीं नुकसान भी है खूब, जाने कब नहीं पीना चाहिए
नारियल पानी पीने के फायदे तो आपको खूब मालूम होंगे लेकिन कई बार इसके ज्यादा सेवन से नुकसान भी पहुंच सकता है। आपको मालूम होना चाहिए कि कब नारियल पानी पीना चाहिए और कब नहीं। गर्मियों के मौसम में खुद को तरोताजा रखने के लिए और सेहत के लिए लोग नारियल पानी पीना खूब पसंद करते हैं। नारियल में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम और खनिज पदार्थ जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद हैं।
नारियल में वसा की मात्रा बिल्कुल न के बराबर होती है और कॉलेस्ट्राल भी नहीं होता है इसलिए ह्रदय रोगियों और मोटापे के शिकार लोगों के लिए ये वरदान है। नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। एक नारियल में लगभग 200 से 250 मिलिलीटर पानी होता है। लेकिन जिन लोगों को सोडियम और पोटेशियम से संबंधित कोई समस्या होती है, वे ज़रा संभलकर नारियल पानी का सेवन करें, क्योंकि इससे उनके शरीर को नुकसान हो सकता है।

जिम के बाद पीने से बचें
अगर आप वर्कआउट के बाद रिहाइड्रेशन के लिए नारियल पानी पीना पसंद करते है तो आपको बेहतर होगा कि आप सादा पानी पीएं। क्योंकि नारियल के पानी में सोडियम की मात्रा सादे पानी की तुलना कई गुणा अधिक होती है। और सोडियम की मात्रा प्यास को अधिक बढ़ाता है। नारियल पानी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है लेकिन इसमें पोटेशियम के गुण दस गुना अधिक होते है।

बिगाड़ सकता है इलेक्ट्रोलाइट्स
किसी को ज्यादा थकान या कमजोरी रहती हो तो उसे नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में उसके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ जाता है और वो ज्यादा कमजोरी महसूस करने लगता है।

कैलोरी को बढ़ाता है
गर्मियों में अधिकतर लोग सलाह देते हैं कि उर्जा की आपूर्ति के लिए आपको नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि नारियल पानी में शरीर में कैलोरी की मात्रा को बढ़ाता है। इसके 300 मिली में 60 कैलोरी होती है। इसलिए इसका अधिक सेवन ना करें।

ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है
नारियल पानी मीठा पेय है इसलिए इसमें कार्बोहाइड्रेट्स और कैलोरी की अच्छी मात्रा होती है। इसके अधिक सेवन से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा सकता है। जिनके रक्त में शुगर का स्तर पहले से ही ज्यादा है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है
नारियल पानी का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। इसलिे जिन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

जोड़ों के दर्द वाले न पीएं
उम्र दराज लोगों को अक्सर जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है। क्योंकि नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए वे इसके सेवन से बचें। जिन लोगों की मांसपेशियां कमजोर हैं, उन्हें इसके सेवन से जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications