Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
ग्लूटेन फ्री डाइट शुरु करने से पहले जान ले ये जरुरी बातें, जाने क्या ये सचमुच हेल्दी ऑप्शन है
हाल ही में फिटनेस फ्रीक्स लोगों के बीच ग्लूटेन फ्री डाइट का ट्रेंड बढ़ गया है। बिना पेट संबंधी रोग के ग्लूटेन छोड़ने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा होता रहा है। लेकिन देखा जाए तो इस डाइट की जरुरत हर किसी को नहीं होती है। जिन्हें ग्लूटेन खाने से एलर्जी है ये डाइट सिर्फ उनके लिए आदर्श डाइट है।
ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है जो गेंहू में पाया जाता है। इसके अलावा उन सभी खाद्य पदार्थों में पाया जाता है जो गेंहू से निर्मित होते हैं। ग्लूटेन जौ और राई में भी प्रचुर मात्रा में होता है। गेंहू जौ और राई से बने सभी फूड में ग्लूटेन मौजूद होता है। लेकिन ये सेहत के लिहाज से बिल्कुल खतरनाक नहीं है जब तक किसी मेडिकल इश्यू के वजह से आपको डॉक्टर न कहें। ग्लूटेन हर सामान्य अनाज में पाया जाता है इसलिए इसे आसानी से छोड़ना भी मुश्किल है। आइए जानते है
ग्लूटेन फ्री डाइट सेहत के लिए फायदेमंद है और क्या ये वजन घटाने में भी सहायक है?

क्या है ग्लूटेन फ्री डाइट?
ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है और ग्लूटेन फ्री डाइट का मतलब अपने रोजाना के आहार से ग्लूटेन नामक प्रोटीन के सेवन को बंद करना होगा, जिसका मुख्य स्रोत गेहूं, जौ और राई है। ग्लूटेन फ्री डाइट प्लान वजन कम करने के लिए फायदेमंद होता है। ग्लूटेन के सेवन को कम करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होता है। इस डाइट प्लान के अनुसार प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आपको सब्जियों और फ

किसके लिए जरूरी है ग्लूटेन फ्री डाइट
ग्लूटेन गेहूं, राई और जौ में मौजूद प्रोटीन है। सेलियक रोग वाले व्यक्ति थोड़ी-सी मात्रा में भी ग्लूटेन बर्दाश्त नहीं कर पाते। ऐसे लोगों को ग्लूटेन-फ्री डायट खानी चाहिए क्योंकि ग्लूटेन इन लोगों में एक तरह की इम्यून प्रतिक्रिया कराते हैं जो ऐसी एंटीबॉडिज़ का निर्माण करते हैं जो भोजन के अवशोषण के दौरान आंत में ग्लूटेन से छुटकारा पाने की कोशिश करती हैं।

सबके लिए नहीं है हेल्दी ऑप्शन
पहली वजह ये है कि हाई प्रोसेस्ड ग्लूटेन फ्री फूड आइटम (जिसे ज्यादातर लोग खाते हैं) से भरपूर डाइट ना तो शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए आर्दश है और न ही हेल्दी वजन पाने में मददगार है। ऐसा अभी तक किसी रिसर्च में ये साबित नहीं हुआ है कि ग्लूटेन फ्री डाइट वजन कम करने में प्रभावी है या नहीं।
वास्तव में बाजार में उपलब्ध कई ग्लूटेन फ्री प्रोडक्ट्स में कैलोरी, फैट और शुगर अधिक होता है (क्योंकि जब आप ग्लूटेन निकालते हैं, तो आपको फूड को एक साथ बांधे रखने के लिए अधिक फैट या शुगर की जरूरत हो सकती है)।

सिर्फ ब्रेड में ही नहीं पाया जाता है
कई लोगों को लगता है कि ग्लूटेन मुख्य रूप से ब्रेड में पाया जाता है। वास्तव में, ग्लूटेन कई फूड प्रोडक्ट्स में है इसलिए ग्लूटेन फ्री डाइट फॉलो करना बहुत मुश्किल हो सकता है। यह अक्सर महंगा भी होता है। इसके अलावा, जो लोग ग्लूटेन सेंसिटिव हैं, वे ही बेहतर महसूस कर सकते हैं. लेकिन अधिकतर लोगों को ग्लूटेन फ्री डाइट से कोई महत्वपूर्ण लाभ नहीं है और ये बहुत खर्चीली डाइट प्लान है।

मुश्किल है इसे फॉलो करना
ज्यादातर लोगों के लिए साबुत गेहूं आमतौर पर फाइबर डाइट का एक प्रमुख स्रोत है। आंतों को ठीक से काम करने के लिए इसकी जरूरत होती है। एक आहार जिसमें पर्याप्त फाइबर नहीं होता, हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा एक और दिक्कत ये है कि आप किसी भी डाइट को एक समय तक के लिए फॉलो करते हैं। अगर आप ग्लूटेन युक्त खाद्य पदार्थों को कुछ समय के लिए पूरी तरह से खाना बंद कर देते हैं, तो अंततः आपका पेट वास्तव में ग्लूटेन को पचाने का तरीका भूल सकता है। जब आप ग्लूटेन युक्त पदार्थ को खाना शुरू करते हैं तो आपको पाचन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications