Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वर्किंग लोग ऐसे रखें रोजा, ये टिप्स आएंगे बहुत कम
रमजान का महीना चल रहा है, भरी गर्मी में कामकाजी लोगों के लिए बिना खाएं-पीएं रोजा रखना थोड़ा मुश्किल काम होता है। वर्किंग लोगों को रोजा रखते वक्त कुछ चीजों का ध्यान रखकर आप फिट रह सकते है। रमजान के दौरान जो लोग घर से दूर रहकर रोजा रख रहे हैं उनके लिए मुश्किलें थोड़ा ज्यादा हो जाती है। अगर आपके सामने भी इस तरह की मुश्किल आ रही हो, तो ये टिप्स आपके लिए मददगार हो सकते हैं।

सहरी में हल्का खाएं
जो लोग जॉब की वजह से घर से बाहर रहते हैं। उनके लिए सुबह-सुबह सहरी करना थोड़ा मुश्किल भरा काम हो सकता है। ऐसे में सहरी के नाम पर तरह-तरह के लजीज पकवान खा लेते हैं।

भाग-दौड़ और बात कम करें
रोजा रखने के दौरान गैर जरूरी दौड़-भाग न करें। अगर ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़े, तो धूप से बचने की कोशिश करें। धूप में खाली पेट जाने से धूप लगने का खतरा अधिक रहता है और कमजोरी महसूस हो सकती है। जितनी जरूरत हो, उतनी ही बात करें कुछ लोगों की आदत बेवजह बात करने की होती है। अधिक बात करने से एनर्जी खत्म होती है और पानी पीने की तलब जगने लगती है।

ध्यान बंटाने की कोशिश करें
लंच टाइम पर जब सब खाना खा रहे होंगे, आप उस वक्त अपना मन ऐसे काम में लगा लें, जिससे आपका ध्यान थोड़ा बंट जाए। आपको अच्छा महसूस होगा।आप चाहें तो गेम खेल लें, कोई पेंडिंग वर्क कर लें, नमाज-कुरान भी पढ़ सकते हैं।

इफ्तार का रखें ध्यान
ऑफिस से आते समय अगर देर हो जाएं और रास्ते में अजान हो जाएं इससे बचने के लिए हमेशा हमेशा ड्राई फ्रूट साथ रखें। जरूरत के मुताबिक खजूर रख लें। अगर बाहर का पानी पीने से परहेज करते हैं, तो पानी की एक बोतल रखें।
अगर आपके ऑफिस की टाइमिंग ही ऐसी है कि घर पर इफ्तार नहीं कर पाते हैं, तो घर से अपने लिए कुछ खाने के लिए साथ ले जाएं। इसमें भुने हुए चने, अंकुरित चने, खजूर, ड्राई फ्रूट या फिर दही ले सकते हैं, जिसे आप ऑफिस के फ्रिज में रख सकते हैं।

हल्का खाएं और पूरी नींद लें
इफ्तार के बाद खाना भी बहुत हैवी लेंगे, तो हाजमे में परेशानी हो सकती है। इसलिए कम खाएं लेकिन हेल्दी खाएं। रमजान में सहरी के लिए सुबह 3 बजे के करीब उठना पड़ता है। सुबह का ऑफिस भी हो, तो आपकी नींद पूरी नहीं होगी। इससे आपको परेशानी हो सकती है। कम नींद लेने से आपकी सेहत पर भी खराब असर पड़ेगा। दिनभर आप थकावट और नींद भी महसूस करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
