Latest Updates
-
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
एक्सरसाइज से पहले कॉफी नहीं पीते तो फायदे जानकर पीना शुरू कर देंगे
कई लोग चाय के नहीं कॉफी दीवाने होते हैं। लोग अलग-अलग फ्लेवर के कॉफी पीना पसंद करते हैं। कॉफी में कैफीन की मात्रा मौजूद होती है जो आपको एनर्जेटिक बनाए रखने का काम करता है। कई फिटनेस प्रेमी वर्कआउट करने से ठीक पहले कॉफी पीना पसंद करते हैं। एथलीट और ओलंपिक चैंपियन मोहम्मद फराह ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में बताया है कि वे हमेशा अपने वर्कआउट से 20 मिनट पहले कॉफी जरूर पीते थे. क्योंकि कॉफी उन्हें ऊर्जा प्रदान करती थी और थकावट से बचाती थी। एक रिसर्च में भी ये बात सामने आई है कि जो एथलीट्स वर्कआउट से पहले कैफीन का सेवन करते हैं, वे रोजाना 15 फीसदी कैलोरी बर्न करते हैं।
आइए जानते है कि कैसे एक कप कॉफी आपको जिम में एनर्जेटिक रखता है।

मांसपेशियों में दर्द होता है हल्का
आमतौर पर एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों में हल्का दर्द महसूस होता है। जो लोगों एक्सरसाइज करने से पहले कॉफी का पीते हैं, उन्हें मांसपेशियों में दर्द कम होता है। कॉफी को एथलीटों की मांसपेशी के लिए ईंधन तक माना गया है।

रक्त संचार रहें ठीक
ऐसा भी माना जाता है कि नियमित रूप से कॉफी पीने से रक्त संचार बेहतर होता है। इसके पीछे कारण है कि कैफीन एड्रेनॉलिन का उत्पादन बढ़ाती है, जो मांसपेशियों और हार्ट के रक्त संचार को बेहतर करने में सहायक होता है।

एक्स्ट्रा एनर्जी को रखें बरकरार
कठिन एक्सरसाइज करते हुए मेंटल फोकस और एक्स्ट्रा एनर्जी की जरूरत पड़ती है। माना जाता है कि ब्लैक कॉफी पीने से इन दोनों की आवश्यकता पूरी होती है साथ ही कॉफी पीने वालों की याददास्त भी बहुत तेज रहती है।

एक्स्ट्रा फैट करें कम
एक्सर्साइज करने के लिए फीट रहना जरूरी है और कॉफी पीने से कम बीमार पड़ने की आशंका रहती है। ऐसा माना जाता है कि कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर में एक्सट्रा फैट कम करने में मदद करता है।

पाचन तंत्र रहे दुरुस्त
चर्बी को तेजी से घटाता है अगर आप अपने पेट या शरीर की चर्बी को कम करने के लिए जिम जाते हैं तो आप वर्कआउट ( workout) से पहले 1 कप कॉफी पीते हैं, तो आप तेजी से अपने पेट या शरीर की चर्बी को कम कर सकते हैं, क्योंकि कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर के पाचन क्रिया को मजबूत करती है जिससे कम समय में अधिक कैलोरी बर्न होती है। साथ ही कॉफी वसा (Fat) कोशिकाओं को बर्न करके ऊर्जा (Energy) बढ़ाती है।

एक कप है खूब
कॉफी आसानी से आपके नियमित आहार का एक हिस्सा हो सकती है, आप इसे कम फैट वाले दूध, अखरोट दूध और यहां तक कि सोया दूध के साथ भी ले सकते हैं,पर ध्यान रखेंकि आपकी कॉफी एक कप से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एक कप कॉफी खूब है पूरे दिनभर में आपके लिए।



Click it and Unblock the Notifications
