Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
7 बुरी आदतें जो बर्बाद कर देंगे आपकी किडनी, नींद पूरी नहीं होना भी एक वजह
किडनी की समस्या दुनियाभर में सामान्य होती जा रही है, रिपोर्ट्स की माने तो हमारे देश में ही हर 10 में से एक व्यक्ति किडनी की समस्या से पीड़ित है। । एक बार अगर किसी इंसान की किडनी खराब हो जाए तो उसका आजीवन इलाज चलता रहता है। किडनी या गुर्दे की खराबी से दिक्कतें बहुत बढ़ जाती है।
अगर आप अपनी किडनी की भलाई चाहते है तो आपको अपनी कुछ आदतों में सुधार लाना होगा। क्योंकि बदलती लाइफस्टाइल की वजह से हम भी गलतों के आदतों के शिकार हो रहे हैं, जिसकी वजह से गुर्दे खराब हो जाते है और किडनी ट्रांसप्लांट करने की नौबत तक आ जाती हैं। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में जिन्हें वक्त रहते सुधारने से हम बहुत बड़ी मुश्किल से बच सकते हैं।

नींद की कमी से
एक स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी नींद जरुरी होती है।
किडनी फंक्शन हमारे सोने और जागने की चक्र से प्रभावित होती है। अच्छी नींद से किडनी पर दवाब कम पड़ता है और इससे 24 घंटे काम करने वाले किडनी के वर्कलोड कम होता है।

अधिक मात्रा में शराब पीना
नियमित तौर पर अधिक शराब के सेवन से भी किडनी पर बुरा असर पड़ता है। जिन लोगों को शराब और स्मोकिंग दोनों की लत है, उनके लिए तो खतरा बहुत ज्यादा है। नियमित से ज्यादा एल्कोहल लेना न केवल किडनी, बल्कि लिवर को भी खराब करता है। इसी तरह धूम्रपान करना किडनी तक खून के संचार को धीमा कर देता है।

ब्लड प्रेशर काबू न रखना
उच्च रक्तचाप भी किडनी पर असर डालता है। हाई ब्लड प्रेशर पर रक्त कोशिकाओं पर असर पड़ता है। अगर बीपी की समस्या रहती है तो सही समय पर दवाएं लेना और खान-पान का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

अधिक और कम मात्रा में पानी पीना
दोनों ही आदतें किडनी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। बहुत कम पानी पीने से विषैले तत्व शरीर में जमा होने लगते हैं, जो कई रोगों का कारण बन सकते हैं। अचानक बहुत ज्यादा पानी पीना भी किडनी पर दबाव बढ़ाता है। शरीर की जरूरत के अनुसार एक दिन में डेढ़ से दो लिटर पानी जरूर पीना चाहिए। अधिक दवाओं का सेवन किडनी पर बुरा असर डालता है।

अधिक दवाओं का सेवन
अगर आप लंबे समय से दर्द निवारक दवाएं का सेवन करने के अलावा डॉक्टर की बिना सलाह से खुद से दवा लेते है तो ये आपकी किडनी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। खुद से एंटीबायोटिक या दर्द निवारक दवाएं लेने से बचें। अगर पेशाब संक्रमण जल्दी-जल्दी होता है तो डॉक्टर से जरूर मिलें। ऐसा होना किडनी की खराबी का संकेत भी हो सकता है।

नॉनवेज खाने से
नॉनवेज खाने से भी, उसमें भी ज्यादा रेड मीट खाना किडनी की सेहत को बिगाड़ सकता है। कारण, इससे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे पथरी हो सकती है और जो गुर्दा को प्रभावित होता है।

पेशाब रोकने से
देर तक पेशाब रोकने से किडनी से बाहर निकलने वाले विषाक्त तत्व मूत्र मार्ग से वापस जाने लगते हैं या एक जगह एकत्र होने लगते हैं। इससे किडनी पर दोहरा दबाव पड़ता है। इसके अलावा साल में एक बार सीरम क्रिएटिनिन टेस्ट जरुर करवाएं।



Click it and Unblock the Notifications
