Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे
आपके चलने की स्पीड से पता चलता है कितना लंबा जिएंगे आप
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आपके चलने की स्पीड से आपकी आयु का अनुमान लगाया जा सकता है। हाल में हुए एक अध्ययन से जो निष्कर्ष निकले हैं, उसने दावा किया है कि चलने की स्पीड से यह जाना जा सकता है कि आप कितनी लंबी जिंदगी जी सकते हैं।
अध्ययनों के अनुसार जो लोग धीरे चलते हैं, उनकी आयु तेज चलने वालों की तुलना में कम होती है। यह अध्ययन मायो क्लीनिक के जरनल में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन यह भी विस्तार से बताता है कि जो लोग स्वाभाविक रूप तेज चलते हैं, उनका वजन ज्याद होने के बावजूद उनकी जीवन प्रत्याशा लंबी है।

अध्ययन आगे यह भी बताता है कि जो लोग अंडरवेट होते हैं, अगर वे धीरे चलते हैं तो उनकी जिंदगी कम होती है। इनमें पुरूषों की औसतन जिंदगी 64.8 साल होती है जबकि महिलाओं की 72.4 साल की आयु होती है।
यह अध्ययन शरीर के वजन की तुलना में शारीरिक फिटनेस के महत्व को स्पष्ट करती है। दूसरे शब्दों में अध्ययन से पता चला है कि शारीरिक फिटनेस बीएमआई की तुलना में बेहतर तरीके से जिंदगी की आयु बताने में सक्षम है। इसके साथ ही यह लोगों को तेज गति से चलने के लिए प्रोत्साहित करता है। तेज स्पीड से चलने से आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है और लंबी व बेहतर जिंदगी जी सकते हैं। अध्ययन से जुड़े टाॅम येट्स, जो कि अध्ययन के लेखक हैं, ने इन बातों को स्पष्ट किया है।

अब तक प्रकाशित अध्ययन में मुख्य रूप से शरीर के वजन और शारीरिक फिटनेस के प्रभाव के जोखिम को दिखाया गया है। उदारहण के तौर पर प्रत्येक 5 किलोग्राम प्रति मीटर स्क्वायर के बढ़ने से बीएमआई के 25 किलोग्राम पर मीटर स्वाक्यर्ड की तुलना में मृत्यु की आशंका में 20 फीसदी का इजाफा हो जाता है।
इसके अलावा इसी संबंध में पिछले साल प्रोफेसर येट्स द्वारा एक और अध्ययन किया गया था। उस अध्ययन से पता चला है कि जो प्रौढ़ व्यक्ति धीरे चलता है, उसे हृदय संबंधी रोग का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
