Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
कान से जुड़ी ये गलतियां आपको बहरा बना सकती है, जाने क्या करने से बचें
कान हमारे शरीर का बहुत सेंसेटिव हिस्सा होता है। लेकिन कई बार लोग इससे जुड़ी समस्याओं को ज्यादा सीरियसली नहीं लेते हैं, शरीर के बाकी अंगों की सफाई की तरह कान की सफाई भी बहुत जरुरी है। लेकिन हम में से कई लोग कान की सफाई करते वक्त कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। नतीजन इससे कानों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
आज हम आपको आपके द्वारा की जाने वाली कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बार-बार दोहराने की वजह से आप जिन्दगी भर के लिए अपने कान खो सकती हैं यानि आप बहरें हो सकते हैं। जी हां, कान को आप रोजाना अनजाने में नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कैंडल से कान की सफाई
कान में खुजली हो या फिर मैल यानी ईयर वैक्स जमा हो जाएं तो उसे निकालने के लिए महिलाएं आजकल मोम का बहुत ज्यादा इस्तेमाल कर रही हैं, इस प्रक्रिया को ईयर कैंडलिंग कहा जाता है। ये तरीका काफी खतरनाक होने के साथ ही कानों को जला भी सकता है। इसके अलावा ईयरवैक्स जब पूरी तरह से निकल जाता है तो कान ड्राई हो जाते हैं, जिससे सुनने की क्षमता प्रभावित होती है। इसलिए कान को साफ करने के लिए कैंडलिंग कराने से बचें।

ईयरफोन की तेज आवाज
ईयरफोन से बहुत तेज आवाज में गाना सुनने का आजकल रिवाज सा हो गया है। लेकिन क्या आप कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि बहरेपन के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार कारकों में ईयरफोन भी है। अगर आप भी इस तरह ईयरफोन से तेज गाने सुनती हैं तो आज से ही इस आदत को बदल लें।

कान में दर्द का खुद से इलाज
कान से जुड़ी छोटी-छोटी समस्या होने पर उसका ट्रीटमेंट खुद से करने लगती हैं। लेकिन यह आपके कान के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि अधिक समय तक कान में दर्द को इग्नोर करने से सुनने की क्षमता कम होने लगती है। कान में दर्द केवल कान की समस्या के कारण ही नहीं होता, बल्कि अगर जबड़ों, मुंह, गले आदि में किसी तरह की समस्या के होने पर दर्द होने लगता है। यह किसी तरह की गंभीर बीमारी भी हो सकती है, इसलिए दर्द होने पर डॉक्टर के पास जरूर जायें।

कान में उंगली डालना
खुजली होने पर बिना सोचे-समझे कान में उंगुली डाल लेने से भी कानों का इंफेक्शन हो सकता है। दरअसल हाथ के नाखूनों में बैक्टीरिया होते हैं जो आपके कान में जाकर इसे संक्रमित कर सकते हैं। अगर किसी को डायबिटीज है और वह उंगली से कान में खुजली करे तो उसे इंफेक्शन होने की अधिक संभावना रहती है।

कान में दूसरी चीज डालना
कुछ लोग खुजली आने पर कान में पेन, पेंसिल, आदि जैसे नुकीली चीजें डालकर भी खुजलाते रहते हैं। ये कानों के लिए नुकसानदायक होने के साथ ही कानों में इंफेक्शन भी कर सकता है।
इसके अलावा कान में खुद से पियरसिंग करने से भी इंफेक्शन होने का अधिक खतरा रहता है, इसलिए पियरसिंग के लिए किसी एक्सपर्ट के पास ही जायें।



Click it and Unblock the Notifications
