Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
गर्मियों में सनबर्न और इंफेक्शन से बचने के लिए पहने सूती कपड़े, जानें इसे पहनने के फायदे
गर्मी के दिनों में कॉटन स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। ये आपको घमौरी, दाने, सनबर्न, खुजली, पसीना, एलर्जी आदि समस्याओं से बचाने में मदद करता है। कॉटन पहनने से शरीर में ठंडक रहती है क्योंकि कॉटन फैब्रिक से हवा आपके कपड़ों के अंदर-बाहर जा पाती है जिससे आपको गर्मी से भी राहत मिलती है। कॉटन कपास के पौधे से निकलता है और कपास नरम और मुलायम। कॉटन के कपड़े आपको गर्मी के दिनों में चुभेंगे नहीं वहीं अगर आपको स्किन प्रॉब्लम है तो कॉटन फैब्रिक आपके लिए बेस्ट है। आइए जानते है कॉटन कपड़े पहनने के फायदे।

सर्नबर्न से बचाएं
कॉटन फैब्रिक एक ठंडा फैब्रिक है, ये नरम होने के साथ-साथ आपको ठंडक पहुंचाने का काम करता है। कई शहरों में गर्मी के दिन 40 से 50 डिग्री तापमान के होते हैं ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा आपकी स्किन को होता है। गर्मी में सनबर्न की समस्या आम हो जाती है, इससे बचने के लिए आप हमेशा कॉटन के दस्ताने, मोजे और स्कार्फ बांधकर घर से निकलें तो आपको सनटैन या सनबर्न जैसी समस्या नहीं होगी।

इंफेक्शन से बचाएं
कई लोगों की स्किन ड्राय होती है उन्हें गर्मी के दिनों में खुजली की समस्या हो जाती है और जब खुजली पर पसीना आता है तो वो इंफेक्शन का कारण बन जाता है, इस समस्या से बचने के लिए आप गर्मी के दिनों में कॉटन के कपड़े पहनें। कुछ महिलाएं अलग फैब्रिक की ब्रा या अंडरवेयर चुन लेती हैं जिससे उन्हें इंफेक्शन हो सकता है इसलिए इन समस्याओं से बचने के लिए आप कॉटन या सूती कपड़ों की ज्यादा तरजीह दे।

स्किन एलर्जी से बचाएं
गर्मियों में पसीना आने से कई लोगों को स्किन एलर्जी परेशान करती है और पूरे मौसम वो इससे जूझते रहते हैं पर पसीने से होने वाली एलर्जी से बचने का आसान तरीका है कॉटन के कपड़े। आप अगर गर्मियों में कॉटन पहनेंगे तो वो पसीने का सुखाकर सोक लेगा, ये क्वॉलिटी आपको किसी और फैब्रिक में नहीं मिलेगी। ये आपको बैक्टेरिया के हमले से भी काफी हद तक बचाकर रखेगा।

रेडनेस और दाने से बचाएं
गर्मी के दिनों में एलर्जी का आसानी से शिकार हो सकते हैं, स्किन पर दाने या रेडनेस एक आम समस्या है जो ज्यादातर लोगों को गर्मी के दिनों में होती है। इससे बचने के लिए आप कॉटन से बने अंडरगॉर्मेंट्स, कपड़े को ही चुनें। यहां तक आप चेहरे को साफ करने के लिए रूमाल का इस्तेमाल करते हैं तो रूमाल भी कॉटन होना चाहिए क्योंकि चेहरे की स्किन सबसे ज्यादा सेंसेटिव होती है।

कॉटन पहनेंगे तो नहीं होंगी घमौरी
गर्मी के दिनों में स्किन में रैशेज और घमौरी आम बात हो जाती है, जैसे ही आप घर के बाहर निकलते हैं चुभती-जलती गर्मी से आपकी स्किन रिएक्ट करती है और रैशेज़ या घमौरी हो जाती है, इससे बचने का आसान तरीका है कि आप गर्मी के दिनों में कॉटन के कपड़े पहनें। इस फैब्रिक से हवा आर-पार होती है जिससे आपकी बॉडी में हवा का क्रॉस फ्लो बना रहता है और घमौरी या रैश जैसी समस्या नहीं होती।



Click it and Unblock the Notifications
