Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
संतरा खाकर न फेंके बीज, ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल और बाल भी होते है मुलायम
संतरा खाना हर किसी को पसंद होता है, इसके खट्टे-मीठे स्वाद की वजह से हर कोई इसे खाना या जूस बनाकर पीना पसंद करता है। संतरे का जूस बनाकर या फिर सीधा ही इसे खाने के लिए इस्तेमाल करते है पर इसके बीजों को फेंक देते है। पर क्या आप जानते हैं कि संतरे के साथ-साथ उसके बीज भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से शरीर मकई लाभ मिलते है। तो चलिए आज हम आपको बताते है संतरे के बीजों से मिलने वाले कई फायदों के बारे में...

ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखते हैं
संतरे के बीज से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में होता है और मैग्नीशियम कंटेंट होने की वजह से यह ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रखने में मदद करता है।

घर की दुर्गंध भगाएं
संतरे के बीज से बने एसेंशियल ऑयल को एक बाल्टी डालकर इसका प्रयोग करने से घर से दुर्गंध दूर हो जाती है और घर मनमोहक खुशबू से महक उठता है।

फ्लेवर के लिए होता है इस्तेमाल
संतरे के बीजों से एसेंशियल ऑयल निकाला जाता है जो केक, पानी या किसी भी खाने की चीजों में फ्लेवर देने के लिए यूज किया जाता है।

बालों को बनाए मजबूत और सुंदर
अगर आप अपने रूखे बेजान बालों से परेशान हैं तो अब आपकी परेशानी का उपाय मिल गया है। संतरे के बीज से निकलने वाले ऑयल को बालों के उत्पादों के लिए एक अच्छा कंडीशनर माना जाता है। संतरे के बीज में विटामिन सी और बायो-फ्लेवनॉयड होता है जो रक्त के प्रवाह को तेज करता है, जिसके कारण बाल मजबूत और सुंदर होते हैं। इसके अलावा संतरे के बीज में मौजूद फोलिक एसिड बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं
संतरे के बीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जिस वजह से यह इम्यु्निटी को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें पाए जानें वाला विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

सफाई करने में आता है काम
संतरे के बीजों से निकले वाले तेल का मशीनों, धातुओं, बर्तनों आदि की साफ-सफाई करने में भी यूज किया जाता है। साथ ही इसके तेल से आने वाली खूशबू पूरे घर को भी महकाने का काम करता हैं। जिससे आप घर में आने वाली बदबू से भी राहत पा सकते हैं। आप चाहे तो इसके पानी को घर पर पोछा मार कर इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
