Latest Updates
-
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता
The Kashmir Files में अनुपम खेर के किरदार को होती है डिमेंशिया, जानें इसके लक्षण
हालिया रिलीज फिल्म द कश्मीर फाइल्स खूब चर्चाओं में है। इस फिल्म के हर कैरेक्टर की खूब तारीफ हो रही हैं। फिल्म में अनुपम खेर ने रिटायर टीचर पुष्कर नाथ पंडित का रोल निभाया है। इस फिल्म में उन्हें डिमेंशिया नामक एक मेंटल डिसऑर्डर हैं। डिमेंशिया इंसान की दिमागी क्षमता को काफी हद तक प्रभावित करता है। इससे व्यक्ति के याददाश्त पर बहुत असर पड़ता हैं। आइए जानते हैं कि डिमेंशिया क्या है, इसके लक्षण और वजह के बारे में जानते हैं।

डिमेंशिया के लक्षण
डिमेंशिया की समस्या 65 साल से ज्यादा उम्र वाले 10 में से 1 व्यक्ति में देखने को मिल सकती हैं। जबकि 85 साल की उम्र में ये समस्या 4 में से 1 व्यक्ति में पाई जाती हैं। हालांकि अगर किसी को 65 साल की उम्र से पहले ही डिमेंशिया की शिकायत होने लगे तो माना जा सकता है कि ये अल्जाइमर की शुरुआत है।
- एक ही बात को बार- बार दोहराते रहना।
- बात को समझने में समस्या।
- अजीब हरकतें करना।
- असभ्य व्यवहार और भाषा का प्रयोग करना।
- किसी काम को बहुत कोशिश के बाद भी याद न रख पाना।
- सोचने-समझने की शक्ति कम हो जाना।

डिमेंशिया की वजह
किसी खास बीमारी या आघात की वजह से दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने पर जैसे: नुकसान सिर में चोट लगने, स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर या एचआईवी संक्रमण की वजह मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने पर डिमेंशिया होने का खतरा रहता हैं। इस नुकसान से दिमाग में मौजूद कोशिकाओं के बीच में संपर्क की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। इसी कारण डिमेंशिया से परेशान व्यक्ति की सोच, बर्ताव और भावनाओं पर भी असर पड़ता है।

इलाज
एक्सपर्ट की मानें तो इस बीमारी का कोई सटीक इलाज नहीं हैं। लेकिन डॉक्टर डिमेंशिया की शिकायत वाले व्यक्ति के करीबियों से उसके लक्षणों के बारे में पूछते हैं और मरीज की सोचने की क्षमता को जांचते हैं। इसके लिए मैमोरी, ओरिएंटेशन, रिजनिंग, जजमेंट, भाषा, स्किल्स और ध्यान जैसे परीक्षण किए जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications