Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Face Mask vs Face Shield: कोरोना वायरस से बचाव में कौन है बेहतर, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी लोग पूरी सुरक्षा बरत रहे हैं। लॉकडाउन अनलॉक होने के बाद धीरे-धीरे फिर से मॉल्स, मार्केट और ऑफिस खोले जा रहे हैं। फिर से जन जीवन सामान्य होता जा रहा है। लेकिन अनलॉक होते लॉकडाउन में छुट मिलने के बाद कोरोना से जुड़े केस में तेजी देखने को भी मिल रही है, इससे यह साफ दिख रहा है कि आने वाले दिनों में यह बीमारी विकराल रूप ले सकती है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है। जैसे चेहरे को कवर किया जाना जरुरी है। थोड़ी-थोड़ी देर में अपने हाथों को सैनिटाइजर या साबुन से साफ करना चाहिए। हालांकि, इसी बीच लोगों के दिमाग में सवाल चल रहा है कि कोरोना से बचने के लिए फेस शील्ड और फेस मास्क दोनों में से कौनसा बेहतर है।

फेस शील्ड का इस्तेमाल करते हुए रखें इस बात का ध्यान
फेस शील्ड पूरे चेहरे को कवर करता है। इसलिए यह सबसे ज्यादा सुविधाजनक है। फेस शील्ड कान से लेकर आंख और ठोड़ी तक कवर कर देता है। इसका एक फायदा ये भी है कि इस्तेमाल के बाद इसे फेंकने की जरूरत नहीं है। इस्तेमाल के बाद इसे धोकर फिर से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। शील्ड पहनने के बाद चेहरे को धोना भी मुश्किल हो जाता है। फेस शील्ड पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि शील्ड और आपके माथे के बीच में स्पेस ना रहे।

क्या कहती है स्टडी?
वैसे तो फेस शील्ड को लेकर कोई स्टडी अभी तक नहीं हुई है। इसके बावजूद भी सिमुलेशन स्टडी में यह बात सामने आई है कि अगर कोई 18 इंच की दूरी से खांसता है तो फेस शील्ड से आपकी 96 फीसदी तक सुरक्षा हो सकती है। फेस शील्ड कितनी भी सुरक्षा प्रदान करे, लेकिन आपको इसके अलावा कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

क्या है ज्यादा सुरक्षित
लॉकडाउन खुलने से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में आप बचने के लिए जो भी उपाय कर सकते हैं उसपर ध्यान देना जरूरी है। कोरोना से बचने के लिए फेस मास्क और फेस शील्ड में से कौन बेहतर है? इसके बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से आपके पास, जो कुछ भी उपलब्ध है उसका इस्तेमाल करें, इसके अलावा सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ध्यान दें।



Click it and Unblock the Notifications
