Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
100 सिगरेट से ज्यादा खतरनाक होता है एक कॉइल, जाने इससे होने वाले नुकसान

सर्दियां आते ही मच्छरों का आतंक भी बढ़ जाता है। मच्छरों के इस आतंक से बचने के लिए कई मच्छर मारने वाले कॉइल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मच्छर मारने वाले ये कॉइल आपकी सेहत के लिए कोई कम खतरनाक नहीं हैं।
इससे निकलने वाला धुंआ आपके शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा कर सकता हैं। एक रिसर्च के अनुसार कॉइल में वो कैमिकल इस्तेमाल किए जाते हैं जो कि बग स्प्रे में भी इस्तेमाल होते हैं। जानकारों के अनुसार मच्छर मारने वाली कॉइल इस्तेमाल करने के बजाय मच्छर मारने के लिए दूसरे साधन इस्तेमाल करने चाहिए जो आपके लिए शरीर के लिए खतरनाक ना हो।

100 सिगरेट से भी खतरनाक होता है एक कॉइल
एक रिसर्च में पता चला है कि एक कॉइल 100 सिगरेट के बराबर खतरनाक है और इसमे से करीब पीएम 2.5 धुआं निकलता है जो कि बहुत ज्यादा है। इससे भले ही तंबाकू का धुआं नहीं निकलता हो, लेकिन इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो शरी र के लिए नुकसान दायक है। मच्छर मारने वाली कॉइल में से बेंजो पायरेंस, बेंजो फ्लूओरोथेन जैसे तत्व निकलते हैं। वहीं इसके साथ ही मच्छर मारने वाली ये कॉइन आपके शरीर को और भी नुकसान पहुंचाती है।

अस्थमा होने का रहता है डर
कई रिसर्च में सामने आया है कि लगातर कॉइल के धुएं में रहने से सांस लेने में दिक्कत होना शुरु हो जाती है। इसके ज्यादा संपर्क से फेफड़ों पर भी असर पड़ता है। डॉक्टर्स के अनुसार अगर कोई ज्यादा समय कॉइल की धुआं में सांस लेताहै तो उसे अस्थमा होने का डर बढ़ जाता है। साथ ही यह बच्चों में लगातार होने वाले घबराहट का कारण भी बन सकती है।

स्किन और आंखों पर असर
कॉइल से निकलने वाले धुंआ से न सिर्फ सांस लेने की दिक्कत होती है बल्कि इससे स्किन और आंखों पर भी असर पड़ता है। इससे आंखों में जलन होना आदि समस्याएं शुरु हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
