Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चों को कोरोना से कैसे बचाएं? आयुष मंत्रालय ने बताए पांच नियम
देश में कोरोना के मामले अब काफी हद तक कम हो गए हैं। हालांकि इस बीच जानकारों का मानना है कि देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की संभावना है और इससे निपटने के लिए कई राज्यों ने पहले ही अपनी कमर भी कस ली है। वैसे कहा तो यह भी जा रहा है कि तीसरी लहर में बच्चे अधिक प्रभावित होंगे। दूसरी लहर में भी पहली लहर की अपेक्षा काफी संख्या में बच्चे संक्रमित हुए। ऐसे में सरकार ने बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है और साथ ही आयुष मंत्रालय ने बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए गाइडलाइन भी जारी की है।

मास्क है जरूरी
आयुष मंत्रालय के मुताबिक, बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए जो सबसे जरूर उपाय है, वो है मास्क का इस्तेमाल। बच्चों के शरीर में वायरस को जाने से रोकने के लिए यह जरूरी है कि उन्हें मास्क पहनाएं, खासकर तब जब वे कहीं बाहर जा रहे हैं। चूंकि ज्यादा छोटे बच्चों को तो मास्क पहना नहीं सकते, लेकिन पांच से 18 साल तक के बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य है। दो से पांच साल तक के बच्चों को भी मास्क पहना सकते हैं, लेकिन इस दौरान अभिभावकों को उनपर नजर रखनी होगी।
हाथ धोने की आदत डलवाएं
वायरस और बैक्टीरिया जनित किसी भी बीमारी से बचने का सबसे अच्छा उपाय है हाथों को अच्छे से साबुन-पानी से धोना। बच्चों को भी यह आदत डलवाएं।
- बच्चों के लिए जरूरी हैं ये पांच नियम
- बच्चों को पीने के लिए हल्का गुनगुना पानी दें
- दो साल से अधिक उम्र के बच्चे को सुबह और रात को ब्रश करवाएं
- अधिक छोटे बच्चे हैं तो नियमित रूप से तेल से उनकी मालिश करें, उनके नाक में तेल डालें
- पांच साल से अधिक उम्र के बच्चे को गुनगुने पानी से गरारा कराएं
- पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार योग कराएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
