Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सर्दी में सोंठ के लड्डू खाने से शरीर को मिलती है एनर्जी और गर्माहट, जानें रेसिपी
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए देसी चीजें खूब खाई जाती है। वहीं, गुड़ और सोंठ के लड्डू गांवों में खासकर जाड़े दिनों में खूब बनाते है। इन लड्डुओं को डिलिवरी के बाद मां को खिलाने से उसकी कमजोरी दूर होती है। सभी के लिए अच्छे होते हैं बशर्ते इसका सही मात्रा में सेवन किया जाए तो।

इस लेख में हम आपको सोंठ के लड्डू के ऐसे 5 फायदे बताने जा रहे हैं, जिनके कारण आपको सर्दियों में इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाना ही चाहिए। तो आइए जानते हैं कौन से हैं फायदे।

सामान्य ठंड से मिलेगी राहत
सर्दी के मौसम में बहती या फिर बंद नाक आम होती है। लेकिन जरा सी ठंडी हवा अक्सर आपको बीमार बना सकती है। इसलिए इस स्थिति से बचने के लिए सूखी अदरक के पाउडर के साथ सोंठ के लड्डू खाने की कोशिश करें। इस लड्डू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और जब इसे गर्म पानी के साथ खाया जाता है तो ये आपको सर्दी और फ्लू से तुरंत राहत दिलाने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी करता है बूस्ट
मौजूदा वक्त में हम सभी अपनी इम्यूनिटी का पहले से कहीं अधिक ध्यान रख रहे हैं। कोरोनवायरस का फिलहाल कोई स्थायी उपचार उपलब्ध नहीं होने के कारण, हमें अपनी इम्यूनिटी को मजबूत और चुस्त रखने के लिए खुद का तरीका अपनाना चाहिए। सोंठ के लड्डू में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

पाचन संबंधी समस्या करता है दूर
कई लोगों को सर्दियों के दौरान पाचन संबंधी परेशानी होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो एसिडिटी व गैस को दूर रखने के लिए सोंठ के लड्डू का सेवन करें। सोंठ के लड्डू का सेवन सदियो से पाचन संबंधी बीमारियों को दूर रखने के लिए किया जाता है।

डिलीवरी के बाद प्रसूता के लिए लाभदायक
प्रसव के बाद स्तन में दूध का उत्पादन बढ़ाने और कमजोरी को दूर करने में बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। इसमें जो आयरन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स होने के साथ-साथ उच्च मात्रा में यानि 200-300 तक कैलोरी होती है इस वजह से डिलीवरी के बाद इसका सेवन करना अच्छा होता है।

जानिए कैसे बनाएं सोंठ के लड्डू
सामग्री
4 सर्विंग
1/3 कप (25 ग्राम) सोंठ
1 कप सूखा पका नारियल कद्दूकस किया हुआ
50 ग्राम देशी घी
1/4 कप (35 ग्राम) बादाम
1/4 कप (50 ग्राम) गोंद
250 ग्राम गुड़
10-12 पिस्ते
10-12 काजू
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
2 चम्मच खस खस

सोंठ के लड्डु बनाने का तरीका
गेंद को छोटे टुकड़े तोड़ कर तैयार कर लीजिए बादाम मिक्सर में डालकर पीस लीजिये. पिस्ते को पतला पतला काट लीजिए। कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, थोड़ा घी बचा लीजिये, घी को मीडियम गरम कीजिये और गोंद को धींमी गैस पर भून लीजिये, गोंद फूल कर चार गुने आकार में हो जाता है, भुने गोंद को अलग प्लेट में निकाल लीजिये. बचे हुये घी मेंगुड डालिये और लगातार चलाते हुये मीडियम और धीमी आग पर पिघलने तक लीजिए पिघले गुड़ को अलग प्लेट में निकाल कर रख लीजिए। कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालिये और पिघलने दीजिये उसमे काजू गुलाबी होने तक तले औरखसखस को भी घीमे सेंके, सोंठ को गुडवाली प्लेट में ही मिला लीजिए भुना गोंद ठंडा होने पर उसे प्लेट में ही बेलन की सहायता से पीस लीजिए।
पिघले गुड़ मे, बादाम पाउडर, नारियल और पिस्ते काजू,खसखस डालकर सारी चीजें को अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिए, अब कढ़ाई को गैस से उतार लीजिए , हल्के गरम में ही मिश्रण से लड्डू बांध लीजिए। थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइये, और दबा दबा कर गोल लड्डू बना लीजिये, सोंठ के लड्डू हैं इन्हैं थोड़े छोटे ही बनाइये, सारे मिश्रण से इसी तरह लड्डू बना कर तैयार कर लीजिये, इतने मिश्रण से 18 लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगें लड्डू को 2-3 घंटे तक खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू खुश्क हो जायेगे, लड्डू को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 2-3 महिने तक खाते रहिए।



Click it and Unblock the Notifications
