Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कब्ज से परेशान लोग फ्रेश होते समय पांव के नीचे रखें स्टूल, देखिएं कैसे ये ट्रिक करती है काम
सुबह-सुबह एक अच्छे प्रेशर के साथ पेट खाली हो जाएं, तो दिन की इससे बेहतर शुरुआत क्या हो सकती है। पेट खाली यानी मूड भी फ्रेश। कब्ज की वजह से सुबह-सुबह कई लोगों को फ्रेश होने में कई दिक्कतें आती हैं। पहले के जमाने में लोग इंडियन टॉयलेट का इस्तेमाल करते थे या फिर एक खास पॉश्चर में शौच करने जाते थे। जिससे उनका पेट खाली हो जाता था। लेकिन वेस्टर्न टॉयलेट्स के प्रचलन ने कई लोगों को पेट का मरीज बना दिया है। कई लोगों की शिकायत रहती है कि पेट अच्छी तरह साफ नहीं हुआ।

इन दिनों पेट साफ करने के लिए लोग फ्रेश होते समय टॉयलेट सीट पर बैठे हुए फुट स्टूल या कोई ऐसी ही चीज़ रखे जिस पर पांव रखने से स्क्वैट की पॉजिशन बन सकें। इसे लेकर स्टडी भी हुई है और इसके फायदे भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि ये ट्रिक कितने फायदेमंद है।

ये है इसके फायदे
ये बॉडी पोजीशन को बेहतर बनाता है :अगर आपको बहुत ज्यादा गैस से जुड़ी समस्याएं होती हैं तो स्क्वेट्स कर पॉटी करने से आपकी बॉडी पोजीशन बहुत ही अच्छी बनेगी। ये कॉन्स्टिपेशन और हेमरॉइड्स की समस्या के दौरान भी बेहतर साबित हो सकता है।
पेट पर पड़ेगा दबाव: कई लोगों को मोशन करते हुए काफी समस्या होती है। और ऐसे में फ्रेश होते हुए फूट स्टूल वाली पोजीशन काफी मदद कर सकती है। इस तरह से आपके पेट पर इंटेस्टाइन की जगह पर दबाव पड़ेगा। रेक्टम का एंगल सही होता है तो कॉन्स्टिपेशन की समस्या में राहत मिलती है

इस पर हो चुकी है रिसर्च
द ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी की तरफ से रिसर्च में सामने आया है कि स्क्वैट स्टूल या फुट स्टूल एक सस्ता विकल्प है और जो पेट की समस्या से निजात दिलाने में कारगर है। शोधकर्ताओं का कहना है कि टॉयलेट में एक फूटस्टूल का इस्तेमाल करने से आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा। फूटस्टूल के इस्तेमाल से शरीर स्क्वैट वाली पोजिशन में आ जाता है और जिससे रेक्टम सीधा हो जाता है और इससे बोवेल मूवमेंट पहले से बेहतर हो जाता है। स्टडी में टीम ने 52 स्वस्थ प्रतिभागियों को शामिल किया था और 4 सप्ताह तक बोवेल मूवमेंट का डेटा कलेक्ट किया।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
