Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ठंड के मौसम में बाहर करना है रनिंग, तो निकलने से पहले फॉलो करें ये यूजफुल टिप्स
दिसंबर का महीना आ चुका है और सर्दी अपने शबाब पर पहुंच रही है, दिन और रातें दोनों ही ठंडी हो गई हैं। सर्द हवाओं ने भी बाहर का पहरा कस दिया है। लेकिन जो लोग बाहर जाकर जॉगिग करते हैं या फिर एक्सरसाइज और रनिंग करते हैं उनके लिए घर पर बैठना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप सर्दियों में रनिंग करना चाहते हैं तो विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन फिर भी आपको बाहर जाकर रनिंग करनी है तो थोड़े एतिहात के साथ आप इसको पूरा कर सकते है। हम आपको यहां बता रहे हैं कि ठंड के मौसम में आप किस तरह से बाहर जाकर और कौन सी सावधानियां लेकर रनिंग कर सकते हैं-

ठंड के अनुसार ट्रैक सूट और विंटर वियर पहने
अगर आप ट्रैक पर रनिंग करते हैं तो सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रन गीला और ठंडा नहीं होना चाहिए। इसलिए हाथ-पैरों को बहुत अधिक ठंडा होने से बचाने के लिए वाटरप्रूफ जैकेट, दस्ताने और टोपी में पहने। लेकिन ओवरबोर्ड मत हो जाएगा। बहुत ज्यादा कपड़े पहन लेने से आपको दौड़नें में परेशानी आएगी। ऐसे वियर पहने जिसे आप आसानी से पहन और उतार सकें। बहुत अधिक विंटर वियर आपको बहुत अधिक पसीना और डिहाइड्रेट कर सकती हैं।

वॉर्म-अप होना
वार्म-अप करना वास्तव में महत्वपूर्ण है, खासकर सर्दियों में क्योंकि सुरक्षित रूप से चलने के लिए आपको अपने मांसपेशियों को गर्म की जरूरत होती है। क्योंकि "जब यह ठंडी होतीहै तो मसल्स टाइट होती हैं। इससे चोट भी लग सकती है। चोट लगने से रोकने में मदद करने के लिए मसल्स में ब्लड सर्कुलेशन करना महत्वपूर्ण होता है।

अपने हार्ट रेट और ब्रीथिंग पर ध्यान दें
ठंड के मैसम में अपने आप को तेज गति या लंबी दूरी पर दौड़ने के लिए मजबूर न करें। सर्दी हवा, बर्फ और बारिश आपको बीमार कर सकती है। सभी आपको स्लो कर सकते हैं। आसानी से दौड़ना बहुत कठिन महसूस कर सकते हैं।

किसी साथी के साथ जाओ
बाहर ठंड में अकेले रनिंग करना अच्छा आइडिया नहीं है, इसलिए बाहर जाकर रनिंग करते वक्त आपक किसी को साथ ले जा सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों से चिपके रहें और ये ठंड में सुरक्षित रहने में आपकी सहायता करेगा।

कुछ ऱिफलेक्टिव पहनें
बाहर जैसे ही आपको अंधेरा, बादल या बर्फ के कारण अंधेरा दिखना शुरू हो ये महत्वपूर्ण है कि जैकेट या लेगिंग जैसे ऱिफलेक्टिव गियर खरीदना जरूरी हो जाता है। ट्रैफ़िक और अन्य पैदल चलने वालों को आपको आते हुए देखने में मदद करेगा। आवश्यक हो तो हेड टॉर्च या बॉडी टॉर्च भी शामिल करें।
ठंड के मौसम में बाहर रनिंग के लिए निकलने से पहले, अगर कोई स्वास्थ्य समस्या है तो पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। उसके बाद ही रनिंग करना शुरू करें।



Click it and Unblock the Notifications
