Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
सावधान! ऐसे लोग उड़द की दाल का न करें सेवन, जानें इसे ज्यादा खाने के साइडइफेक्ट के बारे में
उड़द की दाल का इस्तेमाल हम दाल बनाने के अलावा कई पकवान बनाने में भी करते हैं। इस दाल का इस्तेमाल खाने और आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है। दोनों तरह से उपयोग किए जाने पर समान रूप से फायदेमंद है। उड़द के इस्तेमाल से आपको अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। लेकिन यदि अधिक मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो नुकसान भी पहुंचा सकती है। आइये जानते है इससे होने वाले नुकसान के बारें में...

यूरिक एसिड को बढ़ाती है
काली उड़द दाल का अधिक मात्रा में सेवन करने का सबसे बड़ा जोखिम यह है कि यह आपके रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा को बढ़ाती है। नतीजतन, यह गुर्दे में कैल्सीफिकेशन स्टोंस को उत्तेजित कर सकती है।
गुर्दे के पत्थर से ग्रसित लोगों द्वारा उड़द की दाल का बहुत ही कम मात्रा में सेवन करना चाहिए।

गठिया होने का रहता है डर
गल्स्टोन या गठिया पीड़ित लोगों के लिए उड़द की अधिक मात्रा खतरा बढ़ा सकती है। इतना ही नहीं इससे पित्त की पथरी या गाउट भी हो सकता है। यदि आप किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो उड़द की उचित खुराक के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लेना फायदेमंद होगा।

अपच की समस्या
अत्यधिक उड़द की दाल का सेवन करने से आपको अपच की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी पैदा हो सकती है। हर व्यक्ति में इसका प्रभाव अलग-अलग हो सकता है।
डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले आपको हमेशा अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपको किसी भी प्रतिकूल प्रभाव से जूझना न पड़े।



Click it and Unblock the Notifications
