Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Calf Pain: बैठे-बैठे पिंडलियों में होने लगा है दर्द, इस अलार्मिंग साइन को न करें नजरअंदाज
जब से लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम का चलन शुरु हुआ, दिनभर बैठे-बैठे काम करने की वजह से लोगों में कई तरह की बीमारियां घर करने लगनी है। घर से काम करने वाले कई लोग कमर दर्द, डार्क सर्किल और डिप्रेशन की शिकायतें सामने आई है। कुछ लोग बैठे रहने की वजह से काफ मसल्स पेन यानी पिंडलियों के दर्द की शिकायत भी करने लगे है। कई घंटों तक एक ही जगह पर एक ही पोजिशन में बैठने की वजह से Calf Pain यानी पिंडलियों में दर्द होने लगता है। पिंडली यानी काल्फ, जो घुटनों से पंजों के बीच हिस्सा होता है, अगर इसमें लगातार दर्द या ऐंठन होने लगती है तो समझ जाइए कि अब आपके शरीर को अच्छी खुराक और एक्सरसाइज की जरुरत है।

दो वजह से होता है पिंडलियों में दर्द
पिंडलियों में दर्द की पीछे दो मुख्य वजह होती है। पहला यह कि आप पिंडलियों का जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे है जिसकी वजह से मसल्स में खिंचाव होने लगता है या फिर आप पिंडलियों का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और देर तक बैठे रहने की वजह से भी आपकी मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं।

पिंडलियों के दर्द का कारण
पिंडलियों का दर्द हर व्यक्ति में अलग-अलग होता है, लेकिन यह आमतौर पर निचले पैर के पिछले हिस्से में सुस्त, दर्द या तेज दर्द जैसा महसूस होता है, कभी-कभी जकड़न भी महसूस होती है। अगर आपको नीचे बताए गए लक्षण दिखाई दे तो आपको चौकान्ने होने की सख्त जरुरत है:
- सूजन
- पिंडलियों में असामान्य ठंडक या पीला रंग
- पिंडलियों और पैर में झुनझुनी या सुन्न सा महसूस होना
- पैर की कमजोरी
- फ्लूड रेटेशन
- लाली, गर्मी, और टेंडरनेस

ज्यादा देर बैठने से होता है पिंडलियों में दर्द
ज्यादा देर तक एक ही पॉजिशन में बैठे रहने से भी पिंडलियों में दर्द होने लगता है। दरअसल, जब हर रोज कई घंटों तक बैठे रहते है तो इसका असर डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी असर पड़ता है। अच्छी डाइट खाने के बावजूद शरीर को प्रॉपर न्यूट्रीशियन नहीं मिलता है। इस वजह से लीवर डिस्टर्ब रहता है और पिंडलियों का दर्द लिवर की खराबी को दर्शाता है।

रात को करता है सबसे ज्यादा तंग
पिंडलियों में होने वाला दर्द और ऐंठन हमें सबसे ज्यादा रात को सोते समय महसूस होती है। इस दर्द की वजह से नींद भी डिस्टर्ब होती है और जिसकी वजह से थकान होने लगती है।

ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है असर
घंटों तक एक ही कुर्सी पर एक ही पॉजिशन पर बैठे रहने के वजह से पैरों की मसल्स में ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है नतीजन पिंडलियों की मसल्स में दर्द और ऐंठन होने लगती है। इस वजह से पैर की नस चढ़ जाती है, जिस कारण हमें चलने में भी परेशानी होती है।

घरेलू उपाय
काफ मसल्स के दर्द से राहत पाने के लिए उपचार के लिए घर पर ही इलाज करें। डाइट और कुछ एक्सरसाइज से आपको फर्क पर सकता है।
पैरों की सिंकाई करें
गर्म पानी को समुद्री नमक मिलाकर पांव की रोजाना 20 मिनट सिंकाई करने से भी आपको तुरंत राहत मिलेगी। ज्यादा राहत के लिए पैरों को सेंकने से पहले सरसों का तेल जरुर लगाएं।
स्ट्रेचिंग
स्ट्रेचिंग हल्की स्ट्रेचिंग से भी काफ मसल्स का दर्द कम करने में मदद कर सकती है। थोड़ा आराम मिलने पर रोजाना 10 से 15 मिनट स्ट्रेचिंग करें, इससे आपको काफ मसल्स में आराम मिलेगा।
मालिश करें
पिंडलियों की मसाज से भी आप दर्द से राहत पा सकते हैं। सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन मिलाकर गर्म कर लें, फिर सामान्य तापमान होने पर रोजाना सोने से पहले इससे पिंडलियों और पांव की मालिश करें।
डाइट का रखें ध्यान
अपनी डायट में प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं, जैसे दाल, ड्राईफ्रूट्स ओट्स और साबुत अनाज। इन दोनों कामों को अगर आप नियमित रूप से करेंगे तो पिंडलियों का दर्द आपको परेशान नहीं कर पाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
