Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले मालूम होनी चाहिए ये बातें, ये है पूरी प्रक्रिया
देश में 16 जनवरी 2020 से वैक्सीनेशन यानी कोरोना का टीका लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले देश में ड्राई रन किया गया, जिसमें देखा गया कि आखिर जब लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी तो किस तरह की कठिनाईयां सामने आ सकती हैं। लेकिन क्या आप टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानते हैं, शायद नहीं तो चलिए आपको कोरोना का टीका लगने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताते हैं। ताकि जब आप कोरोना वैक्सीन लगवाने जाएं, तो आपको किसी तरह की परेशानी न हो।

कोविन ऐप के बारे में हो जानकारी
दरअसल, भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन देने की पूरी तैयारियां कर ली हैं। कोरोना वैक्सीन को सेंटर तक पहुंचाने से लेकर, लोगों को ये वैक्सीन देने और उनकी देखभाल तक हर एक चीज को लेकर सरकार ने पूरी तैयारी की है। ऐसा इसलिए भी किया गया है ताकि वैक्सीनेशन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की समस्या न खड़ी हो। टीका लगाने की पूरी प्रक्रिया को कोविन ऐप के जरिए पूरा किया जाएगा। इस ऐप में हर एक चीज की जानकारी रखी जाएगी।

रजिस्टर करवाना होगा
इस कोविन ऐप को डिजिटल प्लेटफॉर्म से फ्री में डाउनलोड किया जा सकेगा। इसमें कोरोना का टीका लगवाने वाले हर एक व्यक्ति को एक यूनिक आईडी दी जाएगी और साथ ही इस कोड को सरकार के डिजी लॉकर ऐप में सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं जिसको भी कोरोना वैक्सीन लेनी है उसको सबसे पहले खुद को रजिस्टर करवाना होगा। इसके बाद उस व्यक्ति के मोबाइल फोन पर एक मैसेज आएगा, जिसमें उसे बताया जाएगा कि उसे कौन से सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवानी है।

ये होगी प्रक्रिया
इसके बाद उस व्यक्ति को अपना फोन लेकर उस टीका स्थल पर पहुंचना होगा, जहां के बारे में उसके फोन में बताया होगा। यहां शख्स की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी और फिर शख्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर बताना होगा। इसके बाद उसका मिलान आवेदन की सूची से होगा और मिलान के बाद शख्स को उसके फोन पर आया मैसेज भी दिखाना होगा। इसके बाद शख्स को दूसरी टेबल पर जाकर अपना आईडी प्रूफ (जैसे- आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) दिखाना होगा।
इसके बाद जब सूची से शख्स का मिलान हो जाएगा यानी पूरी तसल्ली हो जाएगी कि वैक्सीन लगवाने वाला व्यक्ति वहीं है जिसे ये लगनी है, तभी आगे की प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद शख्स को तीसरी टेबल यानी वहां भेजा जाएगा जहां पर वैक्सीन लगेगी। वैक्सीन लगाने में पांच से सात मिनट का समय लगता है। इसके बाद जब वैक्सीन लग जाएगी तो आधे घंटे तक आपको वहीं देखरेख में रखा जाएगा। इसके बाद जब आप सामान्य हो जाते हैं तब आपको घर भेज दिया जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
