Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोविड 19: फैब्रिक मास्क या सर्जिकल मास्क ? जानें कब और कौन-सा मास्क पहनें
देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना बहुत जरुरी है। दूसरी लहर में जब संक्रमण तेजी से फैल रहा है ऐसे में कहा जा रहा है डबल मास्क पहने। वायरस से बचने के लिए मास्क अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए।

ऐसे में सवाल है कि कौन सा मास्क पहनना चाहए। विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने हाल ही में सर्जिकल मास्क और फैब्रिक मास्क को लेकर गाइडलाइन जारी की है। WHO ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि कब और किसे कौन सा मास्क पहनना चाहिए। ताकि कोरोना से बचाव हो सकें।

कब पहने सर्जिकल या मेडिकल मास्क
WHO के मुताबिक कोरोना के लक्षण वाले लोग, हेल्थ वर्कर्स और मरीज की देखभाल करने वालों को मेडिकल या सर्जिकल मास्क पहनना चाहिए। वहीं जिन इलाकों में संक्रमण तेजी से फैला है वहां पर भी सर्जिकल मास्क पहनना चाहिए। 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग को मेडिकल या सर्जिकल मास्क पहनना चाहिए।

कब पहने फैब्रिक मास्क
WHO की सलाह के मुताबिक जो लोग कोरोना संक्रमित नहीं है जिनमें संक्रमण का कोई लक्षण नही है वह फैब्रिक मास्क का इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने वाले लोग, ऑफिस में काम करने वाले लोग, राशन खरीदते समय फैब्रिक मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। भीडभाड़ वाली किसी जगह पर जाते समय भी फैब्रिक मास्क का यूज कर सकते हैं।

डबल मास्क स्टडी
अमेरिकी संस्था सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने डबल मास्क के प्रोटेक्शन पर एक स्टडी जारी की है। इस स्टडी में कहा गया है कि सभी लोग डबल मास्क पहनने लगें तो कोविड के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। भीड़ भाड़ वाली जगह जैसे एयरपोर्ट, बस स्टैंड या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर कर रहे है तो डबल मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। डबल मास्क पहनने के लिए सर्जिकल मास्क के ऊपर कपड़े वाला मास्क पहनें।



Click it and Unblock the Notifications
