Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Covid19: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कोरोना मरीजों को दे रहा है राहत की सांस, जानें कैसे करता है ये काम
कोरोना महामारी के कारण देश की जनता को एक बेहद कठिन पड़ाव का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस की पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक और घातक साबित हो रही है। दिन बीतने के साथ साथ मरने वालों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है।

इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मरीजों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। उनके शरीर में ऑक्सीजन के गिरते लेवल की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। देश में ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। इस दौरान ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के बारे में भी काफी सुनने को मिला है। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए इसे भी एक उपाय बताया गया है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर है क्या, ये काम कैसे करता है और कोरोना के मरीजों को इससे कैसे मदद मिल सकती है।

जानें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और इसकी प्रक्रिया के बारे में
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक मेडिकल उपकरण है। यह हवा में से ऑक्सीजन को अलग करता है। आपको यह जानकारी होगी कि हमारे वातावरण में मौजूद हवा में कई तरह के गैस मौजूद हैं। ये कंसंट्रेटर उसी हवा को अपने अंदर लेता है और उसमें से दूसरी गैसों को अलग करके शुद्ध ऑक्सीजन सप्लाई करता है।
WHO की साल 2015 की एक रिपोर्ट के अनुसार कंसंट्रेटर को इसलिए बनाया गया था, ताकि इसकी मदद से अस्पतालों में मरीजों को लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई होती रहे। ये डिवाइस हफ्ते में सातों दिन, चौबीसों घंटे और पांच साल या उससे अधिक समय के लिए ऑक्सीजन का उत्पादन लगातार कर सकते हैं।

कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर किस तरह फायदेमंद है
कोरोना से संक्रमित जिन लोगों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है उनके लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक अच्छा विकल्प है। ये एक मिनट में पांच से दस लिटर ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकता है। यह बिजली की मदद से चलता है और बिजली न होने पर इनवर्टर की मदद से इसे चलाया जा सकता है। खास बात ये है कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को ऑक्सीजन सिलेंडर की तरह बार बार रिफिल नहीं कराना पड़ता है।

क्या ये कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए भी सहायक है?
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उन लोगों के लिए फायदेमंद नहीं हैं जिनमें कोरोना के गंभीर लक्ष्ण हैं। ऐसे मरीजों को प्रति मिनट लगभग 40 से 50 लीटर तक ऑक्सीजन सप्लाई की जरूरत पड़ती है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर इतनी अधिक आपूर्ति करने में असमर्थ है। इससे जुड़ी एक और महत्वपूर्ण बात ये है कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर केवल 90 से 95 प्रतिशत ही शुद्ध ऑक्सीजन दे पाता है। वहीं ICU में 98 प्रतिशत शुद्ध ऑक्सीजन दिया जाता है।

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत
एक अच्छे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का दाम 30 हजार से लेकर 60 हजार तक का है। किसी मेडिकल उपकरण बेचने वाली दुकान से आप ये खरीद सकते हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं। आप इसकी खरीदारी से पहले अपने डॉक्टर से इसके इस्तेमाल को लेकर सलाह जरुर ले लें।



Click it and Unblock the Notifications