Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन मिसटेक्स को करेंगे अवॉयड तो नहीं होगी डाइजेशन की समस्या
हेल्दी रहने के लिए सिर्फ स्वस्थ आहार लेना ही आवश्यक नहीं है, बल्कि आपको इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि उसका सही तरह से पाचन हो। भोजन का पाचन कई चरणों वाली एक प्रक्रिया है। यह मुंह में शुरू होता है और फिर यह आपके पेट और अन्य अंगों तक जाता है। इतना ही नहीं, आपका पाचन तंत्र आपके पूरे शरीर को प्रभावित करता है। लेकिन जब पाचन तंत्र गड़बड़ जाता है तो इससे पेट खराब, सूजन, कब्ज, एसिडिटी और अपच आदि की समस्या हो सकती है। आमतौर पर हम ऐसी कुछ मिसटेक करते हैं, जो आपके पाचन तंत्र पर विपरीत प्रभाव डाल सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको वास्तव में बचना चाहिए-

खाने के बाद ना करें एक्सरसाइज
यह सच है कि एक्सरसाइज करना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन खाने के ठीक बाद व्यायाम करने से बचें। दरअसल, जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपके शरीर में वात बढ़ता है। वात बढ़ने के कारण व्यक्ति को ब्लोटिंग, पोषक तत्वों के अवशोषण में समस्या आदि समस्या हो सकती है। इसलिए यह कहा जाता है कि आप भोजन के बाद व्यायाम करने से बचें। आप चाहें तो खाने के बाद उसे पचाने के लिए हल्की चहलकदमी कर सकते हैं। लेकिन तेज कदमों से चलना या व्यायाम करना अवॉयड करें।

खाने के बाद नहाने से बचें
यह देखने में आता है कि लोग रात में डिनर करने के बाद खुद को रिलैक्स करने के लिए नहाना पसंद करते हैं। लेकिन वास्तव में यह अच्छा नहीं माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार इसे उचित नहीं माना जाता है। भोजन का पाचन शरीर में अग्नि तत्व पर निर्भर करता है। जब आप खाते हैं, तो अग्नि तत्व सक्रिय हो जाता है लेकिन जब आप नहाते हैं तो इससे शरीर का तापमान नीचे चला जाता है और फिर पाचन भी धीमा हो जाता है। इसलिए, यह अवश्य ध्यान रखें कि आप खाना खाने के बाद नहाने के बीच कम से कम 2 घंटे का गैप अवश्य रखें।

रात में दही का सेवन ना करें
यूं तो दही का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दही विटामिन सी, विटामिन बी 12, विटामिन ए, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्वों का भंडार है। लेकिन इसे खाने का भी एक समय होता है। रात के समय इसका सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे आपको पाचन व कब्ज़ की समस्या हो सकती है। दही शरीर में कफ और पित्त दोष को बढ़ाता है। इसलिए, देर से दही खाने से शरीर में कफ दोष की अधिकता हो सकती है।

खाने के तुरंत बाद सोने से बचें
कुछ लोग लेट नाइट डिनर करते हैं और फिर तुरंत सो जाते हैं। हालांकि, ऐसा करने से सेहत व पाचन में समस्या हो सकती है। जब हम सोते हैं तो हमारे शरीर का तापमान गिरना शुरू हो जाता है। शरीर के तापमान कम होने पर पाचन धीमा हो जाता है। इसलिए, यह ध्यान रखें कि आप खाने व सोने के बीच कम से कम दो से तीन घंटे का गैप अवश्य रखें। अगर आप खाने के तुरंत बाद सोते हैं तो इससे आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है।

असमय खाना खाने से बचें
यह एक कॉमन मिसटेक है, जो आपके पाचन तंत्र पर विपरीत असर डाल सकते हैं। मसलन, लंच का समय दोपहर 12 से 2 बजे के बीच होना चाहिए। लेकिन जब आप इसके बाद लंच करते हैं तो खाना पचने में समस्या होती है। कई बार लोग अपना लंच या डिनर स्किप कर देते हैं। यह भी आपके मेटाबॉलिज्म और पाचन तंत्र पर विपरीत असर डाल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
