Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Covid Vaccination: पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर असर डाल सकती है ये वैक्सीन, जानें क्या कहती है स्टडी
कोरोना वायरस के इलाज से लेकर साइडइफेक्ट्स को लेकर आए दिन ही सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें सुनने को मिलती है। हाल ही में आईं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वैक्सीन का डोज पुरुषों के स्पर्म को इफेक्ट करता है। कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि टीकाकरण लोगों के स्पर्म को इफेक्ट करता है। वैक्सीन का डोज व्यक्ति के स्पर्म काउंट को कम कर देता है। इसे लेकर हाल ही में कुछ वैज्ञानिकों ने शोध किया है।

43 लोगों के स्पर्म पर किया गया शोध
वैक्सीन द्वारा स्पर्म इफेक्ट को लेकर इजराइल के शोधकर्ताओं ने स्टडी किया है जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि न तो फाइजर की वैक्सीन का स्पर्म को किसी तरह से डैमेज करती है और न ही BioNTech SE शरीर में मौजूद शुक्राणु को नुकसान नहीं पहुंचाती है। इस मामले की सटीक जानकारी जुटाने के लिए वैज्ञानिकों ने करीब 43 पुरुषों का स्पर्म कलेक्ट किया। ये वो पुरुष थे जिन्हें फाइजर की वैक्सीन का डोज लगाया जा चुका था।
स्पर्म में नहीं दिखा कोई बदलाव
शोधकर्ताओं ने वॉलंटियर्स को वैक्सीन के डोज दिए जाने के 1 माह बाद उनका स्पर्म सैंपल लिया था। बाद में स्टडी में ये बात सामने आई कि वैक्सीन से वॉलंटियर्स के स्पर्म में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा गया। शोध में पता चला कि वैक्सीन का शुक्राणु मापदंडों में किसी तरह का बदलाव नहीं मिला। शोध में वॉलंटियर्स की स्पर्म वॉल्यूम से लेकर कॉन्सेनट्रेशन और मोटिलिटी में किसी तरह का कोई इफेक्ट नहीं देखा गया। स्पर्म को लेकर किए अध्ययन को लेकर शोधकर्ताओं ने हाल ही में जानकारी दी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
