Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: निर्जला एकादशी पर इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से दें अपनों को बधाई -
Summer Special Thick Mango Lassi Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी क्रीमी और गाढ़ी लस्सी -
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिलेगा बड़ा सरप्राइज -
Nirajala Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं -
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल
आपके कान से भी बहता है पानी, तो यहां जानिए इसका कारण और उपाय
कई बार लोग कानों से पानी निकलने की शिकायत करते हैं। जिसे लोग हल्के में लेते हैं लेकिन कई बार इसे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। कई मामलों में कान बहने के कारण कान का पर्दा फट सकता है और बहरेपन की शिकायत भी हो सकते है। कान के बाहर या भीतर पानी जैसे तरल पदार्थ या मवाद या खून के रिसाव को ही कान बहना कहते हैं। आइए जानते है कान बहने पर क्या करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

क्यों होता है कान से पानी लीक
हमारा कान एक ट्यूब के जरिए नाक के पिछले और गले के ऊपरी हिस्से से जुड़ा हुआ होता हैं। कई बार नाक और गले में होने वाली समस्याओं के कारण हमारा कान प्रभावित होता है। ऐसा होने पर कान में सूजन आने के साथ ये ट्यूब बंद हो जाती है जिसके कारण कान के मध्य भाग में एक तरह का तरल पदार्थ जमा होने लगता है। दबाव बढ़ने पर यह तरल पदार्थ बाहर निकल आता है और इससे कान के पर्दे को नुकसान होता है।

कान बहने के लक्षण-
- कान से सफेद, पीला या खून युक्त पदार्थ निकलना
- ईयर डिस्चार्ज के साथ तेज दर्द होना
- कान बहने के साथ ही बुखार या सिरदर्द होना
- सुनने की क्षमता में कमी
- एयर कैनाल में सूजन और रेडनेस होना
- चेहरे की कमजोरी

कान बहने के कारण
- किसी प्रकार का वायरल, बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन
- बाहरी कान में चोट लगने, फोड़ा-फुंसी होने या फफूंद लगना
- वायु प्रदूषण
- गले में संक्रमण
- बुखार
- कुपोषण
- दांतों में इंफेक्शन
- कान में लम्बे समय तक ईयर फोन लगाकर रखना
- कान खुजाने के लिए नुकीली चीज डालना
- साइनस
- धूम्रपान
- हमेशा कान दबाकर सोना

बरतें ये सावधानियां
- कान में किसी तरह की चीज ना डालें और कान से छेड़खानी न करें।
- बाहर कान की सफाई करने वालों से कान साफ ना करवाने से बचें।
- कानों में गर्म तेल डालने से बचें।
- स्विमिंग करते वक्त ईयर प्लग्स जरुर पहनें।
- अगर पहले कभी ईयर इंफेक्शन हो चुका है, तो कानों में मोटी रुई या फिर ईयर प्लग्स का इस्तेमाल करें।
- अगर बार-बार फंगल इंफेक्शन होता है, तो डायबीटीज जरूर चेक करवाएं ।



Click it and Unblock the Notifications