Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोरोना वायरस: दो गज की दूरी भी नहीं है काफी, जानें क्या कहती है नई सीडीसी गाइडलाइन्स
कोरोना से लड़ने के लिए दो गज की दूरी यानि छह फीट की दूरी पर रहना प्रोटोकॉल के तहत जरूरी बताया जाता है लेकिन नए सीडीसी गाइडलाइन्स में छहफीट की दूरी को कोरोना से बचने के लिए पर्याप्त नहीं बताया गया है। सीडीसी के अनुसार पहले ज्यादातर संक्रमण नजदीक के लोगों और सतह को छूने से होता है लेकिन सीडीसी के नए गाइडलाइन्स के मुताबिक एयरबॉर्न वायरस एक मीटर की दूरी पर भी दूसरे शख्स को संक्रमित कर सकता है। ताजा शोध में पता चला है कि वायरस मिस्ट पार्टिकल के रूप में ट्रांसमिट होने के साथ-साथ प्रसार करता है। ऐसा तब होता है जब संक्रमित व्यक्ति द्वारा सांस के जरिए रेस्पिरेट्री फ्लूड बाहर छोड़ा जाता है। हवा में सांस के द्वारा छोड़ा जाने वाला वायरस मिस्ट पार्टिकल के रूप में काफी समय तक तैरता रहता है।

भीड़ वाली जगहों में ज्यादा खतरा
सीडीसी द्वारा जारी की गई ये रिपोर्ट बताती है कि ये वायरस उन जगहों पर काफी तेजी से फैल सकता है, जहां पर भीड़ ज्यादा है। फिर चाहे ये जगह किसी कमरे में हो या फिर कहीं बाहर। जब संक्रमित व्यक्ति सांस लेता है तो उसके द्वारा वायरस हवा में कुछ देर तक मौजूद होता है। इसके बाद ये वायरस स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करके उसे भी अपना शिकार बना सकता है।
मास्क बेहद जरूरी
ये बात शुरू से कही जा रही है कि कोरोना वायरस से अगर बचकर रहना है, तो मास्क जरूर पहनें। वहीं, अब तो दो मास्क पहनने तक के लिए कहा जा रहा है। जब भी किसी जरूरी काम से बाहर जाएं, तो मास्क जरूर पहनें, ताकि आप खुद भी और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचा सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
