Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
सुंदर लड़कियों को देखते ही छूटने लगते हैं पसीने, तो आपको है ये फोबिया
खूबसूरत लड़कियां हर मर्द को अट्रेक्ट करती हैं, लेकिन कभी आपके साथ ये हुआ है कि किसी खूबसूरत लड़की को देखकर आपके पसीने छूटने लगे हो और आप उससे बात करने की जगह डर से कांपने लगे हैं? अगर हां तो आप भी महिलाओं से डर वाले फोबिया के शिकार हैं और आपको डॉक्टर से इस सिलसिले में परामर्श करने की जरूरत है, आइए जानते हैं कुछ फोबिया के बारे में।

वीन्सट्राफोबिया कहते हैं इस डर को
वीन्सट्राफोबिया यानी कि खूबसूरत महिलाओं से डर। ज़्यादातर पुरुषों को खूबसूरत महिलाएं पसंद होती हैं लेकिन कुछ पुरुष ऐसे भी होते हैं जो खूबसूरत महिलाओं को देखकर या उनसे अकेले बात करने के ख्याल से भी बहुत बुरी तरह घबराते हैं। उनके इस फोबिया को कैलिगनीफोबिया या वीन्सट्राफोबिया (Venustraphobia or Caligynephobia) कहा जाता है।

इस डर का कारण
माना जाता है कि इस तरह के फोबिया की पीछे अतीत से जुड़ा कोई वाकया होता है। अगर बचपन में या किशोरावस्था में कभी किसी खूबसूरत लड़की से बात करने में आपको दिक्कत आती थी तो धीरे धीरे ये समस्या आपके दिमाग में घर कर जाती है। परिणामस्वरूप ये एक तरह का फोबिया का रुप ले लेता है। और बाद में आपको सुंदर लड़कियों से बात करने में अजीब सा डर लगने लगता है।

शारीरिक लक्षण:
- शरीर बुरी तरह कांपना।
- सांस की तकलीफ
- धड़कन तेज होनापसीने से हाथ और पैर तरबतर होना।
- गैस्ट्रिक गड़बड़ी: मतली, उल्टी, सिरदर्द
- सांस लेते वक्त हांफना, घुटन महसूस होना।
- अचानक से रोना और चिल्लाना।
- कहीं दूर भाग जाने का मन होना।
- मन में बार बार मर जाने का ख्याल आना।
- ऐसा महसूस होना कि आपकी मौत हो चुकी है, या आप अंधे हो गए हैं या आपको स्ट्रोक आ गया है।
- कई बार खुद को बिलकुल बेवकूफ जैसा महसूस करना, लेकिन अपनी हरकतों पर काबू ना कर पाना।




Click it and Unblock the Notifications