Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
आपकी प्रोडक्टिविटी को इंप्रूव करती हैं ये ईटिंग हैबिट्स
क्या अब आपको अपने काम पर फोकस करने में परेशानी होती है? क्या अब धीरे-धीरे आपकी प्रोडक्टिविटी कम होने लगी है? क्या अब आप अपने काम की क्वालिटी से खुद ही संतुष्ट नहीं रहते हैं? क्या आपको ऐसा महसूस होता है कि आप अपने काम के अलावा बाकी सब चीजों के बारे में सोच रहे हैं? अगर इन सभी सवालों का जवाब हां है, तो वक्त आ गया है कि आप अपनी ईटिंग हैबिट्स पर थोड़ा ध्यान दें।

जी हां, भोजन मात्र पेट भरने का साधन नहीं है, बल्कि यह आपके शरीर और मस्तिष्क के लिए एक ईंधन की तरह काम करता है। आपको यह पता होना चाहिए कि ध्यान केंद्रित करने के लिए, आपको अच्छी तरह से पोषित और हाइड्रेटेड रहने की आवश्यकता है। तभी आपके मस्तिष्क की कोशिकाएं बेहतर तरीके से काम करती हैं। इसलिए, अपनी प्रोडक्टिविटी और ध्यान को केन्द्रित करने के लिए आपको कुछ अच्छी ईटिंग हैबिट्स को अपनाना चाहिए। जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-
मील प्लानिंग की आदत को अपनाएं
जब अच्छी ईटिंग हैबिट्स की बात होती है तो यह शायद वह सबसे पहली आदत है, जिसे आपको अपनाना चाहिए। अक्सर लोग अपनी ईटिंग हैबिट में सिर्फ खान-पान की आदत पर ही ध्यान देते हैं, लेकिन मील प्लानिंग भी उतनी ही अहम् है। दरअसल, जब आप मील प्लॉन नहीं करते हैं तो आप कुछ भी खा लेते हैं या फिर अपने मील को ही स्किप कर देते हैं। लेकिन आपकी यह हैबिट आपकी प्रोडक्टिविटी पर विपरीत असर डाल सकती है। वहीं, मील प्लानिंग करने से आप पहले ही सारी तैयारी कर पाएंगे और अपनी फूड हैबिट्स को इंप्रूव कर पाएंगे।
हेल्दी स्नैकिंग पर करें स्विच
दिनभर के खान-पान की आदतों में स्नैकिंग करना हम सभी की हैबिट में शुमार होता है। लेकिन अगर आप अपने काम में अधिक फोकस होना चाहते हैं तो ऐसे में आप हेल्दी स्नैकिंग पर स्विच करें। मसलन, आप फ्राइड फूड के स्थान पर बेक्ड आइटम्स को प्राथमिकता दें। बिस्कुट, नमकीन की जगह मखाने खा सकते हैं। इसी तरह कोल्ड ड्रिंक या स्पोर्ट्स ड्रिंक की जगह सूप या फ्रेश जूस पीएं।
इन फूड आइटम्स को चुनें
जब आप खाना खा रहे हैं तो इस बात पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है कि आप किन खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। दरअसल, ऐसे कई फूड आइटम्स होते हैं, जिन्हें ब्रेन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। मसलन, आप ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्लूबेरी, नट्स, पम्पकिन सीड्स, अंडा, डार्क चॉकलेट आदि का सेवन कर सकते हैं। इन्हें माइंड के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ये आपको अधिक फोकस्ड रहने में मदद करते हैं।
लें फ्रीक्वेंट मील्स
अधिकतर लोगों की आदत होती है कि वे एक बार में पेट भरकर खा लेते हैं और लंबे समय तक कुछ नहीं खाते हैं। हालांकि, यह आदत बिल्कुल भी अच्छी नहीं मानी जाती है। एक बार में हैवी मील लेने से आपका शरीर व माइंड सुस्त हो जाता है और आप अपने काम पर ध्यान नहीं लगा पाते हैं। इससे आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि आप नियमित अंतराल पर हल्का-फुल्का कुछ खाते रहें। इससे आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है और हैवीनेस फील नहीं होती है। जिससे आप अपने काम में अधिक अच्छे रिजल्ट दे पाते हैं।
खाएं होम कुक्ड फूड
यह भी एक ऐसी ईटिंग हैबिट है, जो ना केवल आपके माइंड बल्कि ओवर ऑल हेल्थ के लिए अच्छी मानी गई है। अधिकतर लोगों को बाहर का खाना खाने की आदत होती है। लेकिन बाहर के खाने में हाइजीन का ख्याल नहीं रखा जाता है। सिर्फ उसे अधिक टेस्टी बनाने के लिए तरह-तरह के मसाले डाले जाते हैं। जिससे आपका पेट अपसेट हो सकता है या हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, इस तरह के फूड्स से आप मानसिक रूप से भी खुद को विचलित महसूस करते हैं। साथ ही, हाई कैलोरी फूड होने के कारण यह आपकी एनर्जी पर भी नेगेटिव असर डालते हैं। इसलिए, हमेशा घर का बना साफ-सुथरा व हाइजीनिक फूड ही खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
