Latest Updates
-
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
माइक्रोवेव और एयर फ्रायर में गर्म फ्रोजन चिकन से हो सकती है फूड पॉइजनिंग, CDC की चेतावनी
आज के टाइम में ज्यादातर घरों में माइक्रोवेव मौजूद हैं, जिसकी मदद से लोग खाना गरम कर सकते हैं और इसी के साथ तरह-तरह के फूड आईटम भी बनाए जाते हैं। लेकिन एक नई रिसर्च से पता चला है कि एयर फ्रायर या माइक्रोवेव में तैयार फ्रोजन स्टफ्ड चिकन फूड जहरीले हो सकते हैं। सेंटर फॉर डिजीज एंड प्रिवेंशन सेंटर (सीडीसी) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रोकली और पनीर के साथ स्टफ्ड चिकन, चिकन कॉर्डन ब्लू और चिकन कीव जैसी 'ब्रेडेड' चीजें पकाने के लिए पारंपरिक ओवन में गर्म करने की जरूरत होती है क्योंकि वे कच्चे हो सकते हैं।

फ्रोजन स्टफ्ड चिकन में होते हैं साल्मोनेला - रिपोर्ट्स
इन रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इन फ्रोजन स्टफ्ड चिकन प्रोडक्ट में से कई में साल्मोनेला या बैक्टीरिया होते हैं जो तापमान उचित नहीं होने पर अक्सर मारे नहीं जाते हैं। ज्यादातर डिवाइस प्रोडक्ट के एक हिस्से को गर्म करते हैं, जबकि दूसरे, जो जमे हुए हैं, में साल्मोनेला बैक्टीरिया हो सकता है, जो एक बेक्टिरियल इनफेक्शन है जो किसी व्यक्ति के पेट की समस्याओं को बढ़ा सकता है।

कई डिवाइस में साल्मोनेला बैक्टीरिया मारने की वाट कैपेसिटी नहीं होती
सीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 4,142 वयस्कों में से 2,546 ने घर पर फ्रोजन स्टफ्ड चिकन प्रोडक्ट्स तैयार किए। इनमें से 30 फीसदी लोगों ने एयर फ्रायर का इस्तेमाल किया, 29 फीसदी ने माइक्रोवेव का इस्तेमाल किया। 14 प्रतिशत ने टोस्टर ओवन का यूज किया वहीं 4 फीसदी ने अन्य डिवाइस का इस्तेमाल किया। इनमें से कई डिवाइस में साल्मोनेला बैक्टीरिया को मारने के लिए जरूरी वाट कैपेसिटी नहीं होती है।

साल्मोनेला का पहला आउटब्रेक 2021 में 420 मौतों का कारण बना- सीडीसी
सीडीसी ने बताया कि 2021 में, अमेरिका में 1.35 मिलियन से अधिक संक्रमण, 26,500 अस्पताल में भर्ती और 420 मौतों का कारण बनती है।
एक अन्य रिसर्च में हाल ही में पता चला है कि फिनलैंड में साल्मोनेला का पहला आउटब्रेक, जो 2021 में रिपोर्ट किया गया था। जमे हुए टमाटर के क्यूब्स के कारण हुआ था। फ़िनिश इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड वेलफेयर (THL) को 44 आउटब्रेक रिलेटेड रोगियों के बारे में इनफॉर्म किया गया था।



Click it and Unblock the Notifications
