Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
डिहाइड्रेशन की वजह से झड़ रहे हैं बाल तो इन टिप्स की मदद से करें बचाव
डिहाइड्रेशन का हमारे शरीर पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। पानी की कमी से त्वचा और बालों की सेहत खराब हो सकती है। बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं और आसानी से टूटने लगते हैं। आइए जानते हैं कि डिहाइड्रेशन की वजह से कैसे बाल झड़ने लगते हैं और इसका समाधान क्या है।

डिहाइड्रेशन कैसे होता है?
पानी और पेय पदार्थों का कम या अपर्याप्त मात्रा में सेवन करने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसके अलावा डिहाइड्रेशन के निम्न कारण होते हैं:
मौसम
शारीरिक कार्य
डाइट
जो लोग बहुत अधिक पानी या तरल पदार्थ नहीं पीते हैं, मधुमेह है या जो शराब के आदी हैं उनमें डिहाइड्रेशन का खतरा ज्यादा रहता है। पानी की कमी की वजह से बाल झड़ने लगते हैं। बालों की ग्रोथ धीमी पड़ जाती है क्योंकि जड़ों को नए बाल उगाने के लिए पर्याप्त मॉइश्चराइज नहीं मिल पाता है। इस प्रकार डिहाइड्रेशन होता है।
डिहाइड्रेशन की स्थिति में बालों तक सबसे कम पानी पहुंचता है क्योंकि शरीर मस्तिष्क और ह्रदय जैसे महत्वपूर्ण हिस्सों को पहले पानी की पूर्ति करता है।

हर दिन हमारे शरीर में पानी की कुछ मात्रा की कमी होती है जिसकी पूर्ति नहीं हो पाती है और इस वजह से डिहाइड्रेशन हो जाता है। एक दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए जिससे बालों की कोशिकाओं को नए बाल उगाने के लिए एनर्जी मिल सके। इससे बालों के झड़ने का कारण बनने वाले प्रदूषकों को भी दूर रखने में मदद मिलती है। पानी की कमी होने पर बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं और दोमुंहे बाल आने लगते हैं।
डिहाइड्रेशन की वजह से बाल झड़ने से रोकने के उपाय

पानी से युक्त फल-सब्जियां खाएं
हमारे शरीर में 60 फीसदी पानी होता है इसलिए स्वस्थ रहने और सामान्य शारीरिक क्रियाओं के लिए पानी जरूरी है। जितना हो सके तरबूज, खरबूजा, संतरा, अंगूर, स्ट्रॉबेरी, आडू, टमाटर जैसे पानी से युक्त चीजें खाएं।
हमेशा पानी की बोतल रखें
अगर पानी की बोतल आपके पास रहे तो आप जल्दी–जल्दी और ज्यादा पानी पी पाते हैं। इससे थोड़े-थोड़े समय में आपको पानी पीना याद रहता है।
पानी की बोतल पर निशान लगाकर रखें
आपको रोज एक टारगेट बनाना है कि आज आपको इतने लीटर पानी पीना ही है। ऐसी बोतल का इस्तेमाल करें जिस पर निशान हो। इसके हिसाब से पानी पीने में आसानी होगी।
हेल्थ या फिटनेस ऐप का इस्तेमाल
रोज पानी की मात्रा का ध्यान रखना मुश्किल होता है लेकिन टेक्नोलॉजी ने ये काम आसान बना दिया है। आप हेल्थ या फिटनेस ऐप की मदद से पानी का ट्रैक रख सकते हैं। हर समय आपने कितना पानी पिया और आपको कब कितना पानी पीना है, ये सब ऐप्स से पता चल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
