Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सिर्फ फायदा ही नहीं करती है अजवायन, ज्यादा मात्रा में खाने से हो सकते हैं ये भंयकर नुकसान
पेट दर्द होते ही घर के बड़े-बुजुर्ग अजवायन की फांकी मारने की सलाह देते हैं। अजवायन का इस्तेमाल हमारे देश में बहुतायत में किया जाता है। चाय के साथ अजवायन के पराठे हो या आलू की सब्जी के साथ अजवायन की पुड़ियां, हमारे देश में अजवायन मसाले के तौर पर मुख्य तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
पेट दर्द के अलावा, गैस और एसिडिटी होने पर भी अजवायन का पाउडर, अजवायन का पानी और अजवायन की हरी पत्तियां खाने से फायदा होता है। ये तो हो गई अजवाइन खाने के फायदे की बात लेकिन अजवायन साइड-इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं आप? जी हां, हर चीज़ की तरह अजवायन भी एक निश्चित मात्रा में ही खाया जा सकता है, वरना इसे अधिक खाने पर ये नुकसान भी हो सकता है।

मुंह के छाले होने पर
ज़्यादा अजवायन खाने से माउथ अल्सर या मुंह के छालों की समस्या हो सकती है। दरअसल अजवायन खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है, यह गर्मी मुंह में छाले और सीने में जलन भी बढ़ाती है।

एसिडिटी होने पर
एसिडिटी, ऐसी समस्या है जिससे राहत पाने के लिए लोग अजवायन का सेवन करते हैं। लेकिन ज़्यादा अजवायन खाने से एसिडिटी बढ़ जाती है। हायपर एसिडिटी से परेशान लोगों को उल्टी, ब्लोटिंग और सिर दर्द जैसी परेशानियां होती है।

हार्ट रेट पर पड़ता है असर
हाइपर टेंशन या हाई ब्लड प्रेशर वालों को भी भोजन में अजवायन शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर इसे सीमित मात्रा में ना लिया गया तो इससे फायदे की बजाय नुकसान होगा। विभिन्न स्टडीज़ में यह बात कही गयी है कि अजवायन का अधिक सेवन हार्ट रेट पर असर करती है। इससे हार्ट रेट कम हो सकती है।

सीमित मात्रा में खाएं अजवाइन
अजवाइन का ज्यादा सेवन करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दिन में कम से कम 10 ग्राम तक ही अजवाइन का सेवन करें। इससे ज्यादा मात्रा में अजवाइन खाने से आपकी सेहत को फायदा की जगह नुकसान हो सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान
- हमेशा ताजी अजवाइन को ही उपयोग में लाना चाहिए, क्योंकि पुरानी हो जाने पर इसका तैलीय अंश खत्म हो जाता। अजवायन का तैलीय अंश के खत्म होने से इसका पूरा फायदा नहीं मिलता है।
- अजवाइन को पानी में डालकर उबाल लें। फिर उस पानी को छानकर पियें या गुड़ के साथ भी इसको ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
