Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
एनर्जी का पावरहाउस है नारियल की मलाई, फेंकने से पहले इसकी खूबियां जान लें
नारियल पानी पीने के फायदों के बारे में तो आप सब जानते होंगे, ये इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है। सिर्फ नारियल पानी ही नहीं, नारियल में मिलने वाली मलाई भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कई बार लोग इसे चाव से खाना पसंद करते है तो कई बार नारियल पानी पीने के बाद इसे फेंक देते है। अगली बार इसे फेंकने से पहले इसके फायदों के बारे में जरुर जान लीजिए।

इम्यूनिटी बढ़ाए
नारियल के पानी में खूब सारा एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आपकी इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है।

बढ़ाए गुड कोलेस्ट्रॉल
नारियल की मलाई में गुड कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाला वसा पाया जाता है और ये बेड कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है। जो कि दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है।

डाइजेशन में फायदेमंद
नारियल की मलाई में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद होता है. नारियल की इसकी कच्ची मलाईदार गिरी पाचन संबंधी गड़बड़ियों के लिए फायदेमंद होती है।

वेट लॉस में फायदेमंद
नारियल की मलाई वजन घटाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से ये शरीर में वसा यानी फैट को जमा नहीं होने देता है। जिस वजह से अनचाहा वजन नहीं बढ़ता है। मलाई में मौजूद पौष्टिक तत्व आपका लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखता है।

एनर्जी से भरपूर
नारियल की मलाई को एनर्जी का पावर हाउस कह सकते हैं। नारियल की मलाई में मौजूद वसा शरीर में तुरंत ऊर्जा का संचार करता है।



Click it and Unblock the Notifications
