Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बैंगन का जूस पीने के हैं कई फायदे, चर्बी घटाए और बीपी से बचाए
बैंगन का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में बैंगन का भर्ता का नाम आता हैं। बैंगन की सब्जी तो आपने खूब खाई होगी लेकिन कभी इस सब्जी का जूस पीया हैं। जी हां, बैंगन का जूस! सुनकर अचम्भा हो रहा होगा ना, वैसे इस आम सी दिखने वाली सब्जी को खाने के खूब फायदे होते हैं।
बैंगन में मौजूद मिनरल्स, एंटीऑक्सिडेंट्स और विटमिन शरीर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रिसर्च बताती है कि बैंगन में ऐसे बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे बॉडी फंक्शन को बेहतर बनाते हैं। हेल्थ एक्सपटर्स का भी मानना है कि बैंगन की सब्जी से कहीं ज्यादा फायदेमंद इसका जूस हो सकता है। आइए जानते हैं इसके जूस से होने वाले फायदों के बारे में।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
हाई ब्लड प्रेशर के लिए बैंगन का जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बैंगन में पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है। पोटैशियम वाले आहार ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी बैंगन का जूस पीना फायदेमंद है।

हार्ट को रखें तंदरुस्त
बैंगन का सेवन करने से हार्ट के मरीजों को काफी फायदा मिलता हैं। बैंगन में विटामिन बी6, विटामिन सी, पोटैशियम, फाइबर और साइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता हैं जो दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। बैंगन में फ्लैवोनॉइड्स की मात्रा भी अच्छी होती है इसलिए ये स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। बैंगन का जूस पीने से कार्डियोवस्कुलर बीमारियों को टाला जा सकता हैं।

मोटापा घटाने में सहायक
बैंगन आपके बॉडी फैट को बर्न करने में मदद करता है और आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। अपनी डाइट में बैंगन को और रोजाना की आदत में 1 कप बैंगन का जूस पीकर आप अपना वजन भी घटा सकते हैं। बैंगन में मौजूद फाइबर आपके पेट को देर तक भरा रखता है।

कोलेस्ट्रॉल को करें कम
बैंगन के सेवन से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने में मदद मिलती है. ऐसा माना जाता है कि बैंगन की पत्तियों के रस का सेवन करने से भी खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
