Latest Updates
-
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता
वेटलॉस से लेकर स्किन को ग्लोइंग बनाता है आलूबुखारा का जूस, गुणों का पिटारा है ये फल
गर्मियां आते ही मीठे-मीठे आम के फल की तरह एक और फल है जो बाजार में खूब दिखता है। इस फल के खट्टे मीठे स्वाद की वजह से लोग इसे खाना खूब पसंद करते है। हम बात कर रहे हैं यहां खट्टे मीठे आलूबुखारा की। ये फल स्वाद के अलावा पौष्टिक तत्वों का पिटारा है, इसमें विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, पौटेशियम, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते है। आलूबुखारा आपने खूब खाया होगा लेकिन आपको मालूम है कि इस फल में जितने पौष्टिक तत्व है इसके जूस को भी रोजाना अपने आहार में शामिल करने से आपको इसके खूब फायदे मिल सकते हैं। इसे पीने से वेटलॉस से लेकर ये इम्यूनिटी बूस्टर का भी काम करता है। आइए जानते है इसे पीने के फायदों के बारे में।

इम्यूनिटी बढ़ाए
इसके जूस को पीने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता है और पहले से जमा कोलेस्ट्रॉल भी कम होने लगता है और इसे पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर में नई रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद करती है।
हड्डियां बनती है मजबूत
आलूबुखारा में बोरॉन नामक एक केमिकल कपाउंड होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। इसके साथ ही इसमें फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक यौगिक भी अधिक मात्रा में होता हैं। ये हड्डियों को किसी भी तरह से हानि नहीं पहुंचने देते हैं।
दिल को रखें सेहतमंद
इस फल में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिल को तंदरुस्त रखता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मुक्त कणों से लड़ते हैं और हृदय को बीमारियों एवं स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह जूस आपके कॉलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है।

कैंसर कोशिकाओं का करता है खात्मा
इस फल का जूस महिलाओं के लिए अमृत से कम नहीं है। इसके सेवन से ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मदद मिलती है साथ ही ये ट्यूमर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।
पाचन क्रिया
इसमें डायट्री फाइबर होते हैं, जो पेट के लिए बढ़िया होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद सार्बिटॉल और आईसेटिन तत्व मौजूद होते हे। खासतौर पर यह फाइबर्स, शरीर के अन्य अंगों के क्रियान्वयन को सरल बनाने के साथ ही पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं।
स्किन को बनाएं ग्लोइंग
आलूबुखारा जूस पीने से स्किन ग्लो करने लगती है और रंगत में निखार आता है। इससे त्वचा को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। इसके पल्प का फेसमास्क बनाकर इसका इस्तेमाल किया जाता सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications