Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
तीता फूल: ये साधारण सा दिखने वाला फूल नहीं है किसी औषधी से कम, अर्थराइटिस से लेकर एनिमिया को देता है मात
प्रकृति ने हमें कई गुणी और खूबसूरत पेड़-पौधे से नवाजा है जो न सिर्फ हमारे आसपास के वातावरण को खूबसूरत बनाते है बल्कि सा बीमारियों में दवा बनकर उपचार भी करते हैं। हम ऐसे कई पेड़-पौधे के बारे में जानते हैं जो अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा इस धरती में ऐसे कई पौधे है जिन्हें हमनें कभी न कभी देखा तो होगा लेकिन ये हम उनकी विशेषताओं से वाकिफ नहीं हैं, ऐसा ही एक फूल है तीता फूल।
तीता का का मतलब कड़वा होता है। इसके मतलब के जैसा यह फूल खाने में भी कड़वा होता है। असमिया पाक संस्कृति में तीता के फूल का एक प्रमुख स्थान है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए और बीमारियों को दूर करने के लिए तीता फूल के फायदे अनेक हैं। तीता फूल में मौजूद गुण आपको कई गंभीर बीमारियों में फायदा देते हैं। इसे 'रोंगनबनहेका', 'कोला बहक', 'धपत तीता', 'ख़म-छित' आदि कई नामों से जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं इन फूल के अद्भुत फायदों के बारे में-

अर्थराइटिस में फायदेमंद
अर्थराइटिस के मरीज अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसे में आप तीता फूल का सहारा ले सकते हैं। तीता फूल गठिया या अर्थराइटिस की समस्या में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इस फूल की चाय या सब्जी खाने से आपको गठिया की समस्या में फायदा मिलता है।

खून बढ़ाए
असम में इस फूल का सेवन गठिया, खांसी और एनीमिया के इलाज के लिए किया जाता था। जबकि अरुणाचल, मणिपुर और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी इस फूल का विभिन्न तरीकों से सेवन किया जाता है। तीता फूल का इस्तेमाल शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर संतुलित रखने का काम करते हैं। कुछ लोग इसे कच्चा खाते हैं या इसका मसाला बनाकर इसे सब्जियों के साथ या चावल के साथ परोसकर खाते हैं।

अल्सर को करें दूर
अगर आपको अल्सर की समस्या है तो इसकी पत्तियों का काढ़ा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आंतों के विकार और मांसपेशियों की मोच को दूर करने के लिए फ़ायदेमंद होता है।

बुखार से मिलेगी राहत
तीता फूल बुखार में भी फायदेमंद होता है। कई बार हम कई चीजों को ट्राई करते हैं लेकिन हमें बुखार में राहत नहीं मिलती है तो आप एक बार तीता फूल को जरूर आजमा कर देखें। इसे खाने से सर्दी-जुखाम और बुखार को दूर करने में मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications