Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कहीं भांग के नशे से होली के रंग में न पड़ जाएं भंग, ऐसे उतारें हैंगओवर
बिना भांग के होली का मजा ही अधूरा है। हालांकि भांग का नशा बहुत मजेदार होता है, लेकिन अगर यह ज्यादा चढ़ जाए तो ये होली के मजा खराब भी कर सकती है। ज्यादा भांग पीने से आप बेकाबू भी हो सकते हैं और इसके कुछ side effects भी हो सकते हैं। लेकिन अगर आपने इसे पहले कभी नहीं चखा है और इस साल होली पर भांग पीने की सोच रहे हैं, तो आपको पूरी तरह से पता होना चाहिए कि इसके हैंगओवर से कैसे बचा जा सकें।

कैफीन से बचें
जब तक आप भांग के नशे से पूरी तरह निजात ना पा लें। तब तक कैफीन के सेवन से दूरी बनाएं रखें।

गुनगुना सरसों का तेल
खाने की चीजों के अलावा सरसों तेल से भी भांग का नशा उतर सकता है। अगर व्यक्ति ने बहुत ही ज्यादा भांग पी ली है और वह बेहोश हो चुका है। तो ऐसी स्थिति में नशा उतारने के लिए कुछ खिलाना संभव नहीं होता है। इसलिए इस स्थिति में आप सरसों तेल का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए सरसों तेल को हल्का सा गर्म करें। इस तेल को प्रभावित व्यक्ति के 1-2 बूंद गुनगुना तेल कान में डालें। इससे व्यक्ति को होश आ जाएगा।

अदरक से करें भांग का नशा दूर
अदरक के इस्तेमाल से भी आप भांग का नशा दूर कर सकते हैं। अदरक खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपके शरीर को गर्म रखने में असरकारी होता है। इसके सेवन से आप भांग के नशे को दूर कर सकते हैं। नशे से प्रभावित व्यक्ति को अदरक के टुकड़े को चूसने के लिए दें। इससे उनका नशा धीरे-धीरे खत्म हो सकता है।

खट्टी चीजें खिलाएं
खट्टी चीजों में नशा उतारने का गुण छिपा होता है। इमली के अलावा आप छाछ, लस्सी, खट्टे फल ( जैसे- संतरा, अंगूर, मौसमी, नींबू ) इत्यादि का सेवन करें। इससे आपका नशा जल्दी उतर जाएगा। दरअसल, खट्टी चीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है, जो आपके शरीर में नशे देने वाले केमिकल्स के असर को बेसर करता है। आप नशे को उतारने के लिए नींबू को नमक के साथ भी चूस सकते हैं, इससे नशा जल्दी उतर जाएगा।

नारियल पानी पीएं
नारियल पानी भी नशा उतारने में असरकारी हो सकता है। खट्टे फल की तरह ही नारियल पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो नशा बढ़ाने वाले केमिकल्स को खत्म करके उसे बेअसर करता है।

खूब सारा पानी पीएं
पानी एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक है। यह आपके शरीर से सभी विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। नींबू का पानी भी भांग के लिए अच्छा माना जाता है। आप इसे तुरंत पीकर भांग का नशा खत्म कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
