Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चींटी के काटने पर हो सकती है जलन और सूजन, जानें कैसे दूर करें
गर्मियों के मौसम में चींटियां घर में अंदर घुसी चली आती हैं। नमी वाली जगहों पर यह सबसे पहले हमला करती हैं। जब यह काटती हैं तो ना सिर्फ़ जलन शुरू हो जाती है बल्कि इससे खुजली या फिर स्किन एलर्जी होने का भी डर रहता है। जिन लोगों की स्किन बहुत सेसेंटिव होती है। उन्हें दर्द और परेशानी अधिक होती है। वहीं अगर आपको चींटी काट ले, तो उससे होने वाले दर्द और जलन से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आज़मा सकती हैं।

बर्फ से करें सिंकाई
जब भी चींटी काटे, तो इसे खुजलाने या फिर उस स्थान को दबाने के बजाय बर्फ़ को एक कपड़े में लपेट कर उस जगह की सिकाई करें। ध्यान रखें कि कपड़े को दो बार फ़ोल्ड कर बर्फ़ रखें, तब सिकाई करें। ऐसा करने से आपको कुछ ही देर में राहत मिल जाएगी और ख़ून निकलना भी बंद हो जाएगा।

टी-बैग के उपयोग करें
टी-बैग में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन को कम करने का काम करते हैं। जब चींटी के काटने से सूजन हो तो ठंडे टी-बैग का इस्तेमाल करें। उस स्थान पर प्रेस कर इसे रखें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। तीन से चार बार ऐसा करने से सूजन और दर्द दोनों मिनटों में कम हो जाएगा।

टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल
चींटी के काटने पर टी ट्री ऑयल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कई अन्य परेशानियों को दूर करने के लिए भी प्रभावी माना जाता है, लेकिन इसे डायरेक्ट लगाने के बजाय जेल या फिर नेचुरल ऑयल में मिक्स कर लगा सकती हैं। हालांकि ध्यान रखें, कि ऑयल पूरी तरह से नेचुरल होना चाहिए। इससे जलन और खुजली दोनों की समस्या दूर की जा सकती है।

एप्पल साइडर लगाएं
एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिक्स करें। ध्यान रखें कि विनेगर की मात्रा कम होनी चाहिए, अब इसमें कॉटन को सोक करें और उस स्थान पर लगाएं। हल्का प्रेस कर लगाएं, इससे खुजली, जलन, और सूजन जैसी समस्याएं मिनटों में ठीक हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
