Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Homemade Cough Syrup: मिनटों में दूर होगी गले की खिचखिच, घर पर बनाएं प्याज और शहद का देसी सिरप
मानसून में इम्यूनिटी कम होने की वजह से खांसी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियां आसानी से जकड़ लेती हैं। ऐसे में कई लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं। खांसी और जुकाम को चुटकियों में ठीक करने के लिए हम आपको एक आयुर्वेदिक सिरप के बारे में बता रहे हैं। ये सिरप एक हर्बल दवा की तरह काम करती है। ये घरेलू सिरप न सिर्फ खांसी को कुछ समय में दूर कर देगा बल्कि ये आपको मौसमी बीमारियों से बचाने में भी मदद करेगा। इस सिरप को पीने के कोई साइडइफेक्ट नहीं हैं।

प्याज के औषधीय गुण
प्याज में कई यौगिक होते हैं जो अलग-अलग श्वसन रोगों से लड़ने में मदद करते हैं और कुछ ही दिनों में खांसी को रोक देते हैं। प्याज में एंटी बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं। जो हमें संक्रमण से बचाए रखता है। प्याज में फ्लेवोनोइड्स और एल्केनाइल सिस्टीन सल्फ़ॉक्साइड भरपूर मात्रा में होते हैं। शोध के मुताबिक प्याज से दिल से जुड़ी समस्याएं और शरीर में रोगों की रोकथाम होती है।

शहद के फायदे
शहद में मिनरल्स, एंजाइम, विटामिन बी, प्रीबायोटिक्स और एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं। शहद में रोगाणुरोधी गुण होते हैं। शहद में मधुमक्खी का पराग और प्रोपोलिस की मात्रा मौजूद होती है। प्रोपोलिस में बायोफ्लेवोनोइड्स में शक्तिशाली एंटीबायोटिक, एंटिफंगल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं। इसलिए शहद का इस्तेमाल खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं में करना बेहद ही सामान्य सी बात है।

ऐसे बनाएं प्याज और शहद का कफ सिरप
सामग्री:
- 1 बड़ा प्याज, पतला कटा हुआ (कद्दूकस कर लें)
- एक या दो बड़ा चम्मच कच्चा शहद
विधि:
प्याज को किसी जार या बाउल में रखें। इसमें शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें, अब इस जार को ढंककर कमरे में आधे से एक घंटे के छोड़ दें। अब प्याज के स्लाइस को एक बर्तन में चम्मच से दबा दें इससे भरपूर रस निकलेगा। छोटे बच्चों के लिए हर दो घंटे में 1 छोटा चम्मच और बड़े बच्चे और वयस्कों के लिए 1 बड़ा चम्मच पीनें को दें। एक साल से कम उम्र के बच्चों को कच्चा शहद न दें।



Click it and Unblock the Notifications
