Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में सूखे अंजीर खाने चाहिए, जाने सही जवाब
अंजीर एक ऐसा फल है जो आकार में छोटा होता है जिसके अंदर अनगिनत मात्रा में बीज होते हैं। इसमें फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई लोग अक्सर सोचते हैं कि गर्मियों में अंजीर खाना चाहिए या नहीं। आइए जानते है गर्मियों में इसके खाने के फायदे। अगर आपको गर्मियों में पाचन की समस्या है तो आपके लिए अंजीर रामबाण की तरह काम करेगा। अंजीर पाचन से जुड़ी सभी समस्याओं को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है। कई लोग इसे दूध में भिगो कर भी खाते हैं। इसके अलावा सूखे अंजीर को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाया जा सकता है। इससे कोई नुकसान नहीं होता है।

हाई ब्लड प्रेशर को करें मैंटेन
अंजीर ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में भी मदद करता है। गर्मियों में कई लोगों को ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है उनके लिए अंजीर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। खास तौर पर हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए अंजीर खाना बेहद लाभदायक होता है।

हड्डियां रहती है मजबूत
हड्डियां मजबूत बनाना चाहते हैं तो नियमित तौर पर आपको अपने डायट में अंजीर को शामिल करना चाहिए। इसमें कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों और दातों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है।

नर्वस सिस्टम को रखें सही
अंजीर सीधा हमारे नर्वस सिस्टम में अपना प्रभाव डालता है। रिसर्च के मुताबिक नर्वस सिस्टम पर इसका सिडेटिव हिप्नोटिक एक्शन होता है जिससे एंग्जाइटी, माइग्रेन की समस्या और इनसोमनिया की बीमारी से छुटकारा मिलता है।

कब्ज से दिलाए राहत
अंजीर के जूस में पाया जानने वाला लैक्सेटिव गुण कॉन्सटीपेशन की समस्या से भी राहत दिलाता है। इसमें हाई मात्रा में फाइबर और लो मात्रा में फैट पाया जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक तीन हफ्तों तक लगातार 12 ग्राम प्रति किलोग्राम अंजीर के पेस्ट का सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

अल्जाइमर को रखें दूर
अंजीर जूस में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन पाया जाता है साथ ही जीरो कॉलेस्ट्रॉल पाया जाता है। यह उम्र के साथ आने वाली अल्जाइमर की बीमारी से भी राहत दिलाता है।



Click it and Unblock the Notifications
