Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
ज्यादा देर तक कुकिंग ऑयल को गर्म करना भी होता है हार्मफुल, पुराने तेल का इस टेक्निक से करें यूज
किचन में खाना बनाते वक्त तेल का इस्तेमाल होना तो लाजमी है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि हर कोई उसी तेल का इस्तेमाल करें जो आप करते हैं। कुछ लोग खाना बनाने के लिए सरसों का तेल, ऑलिव ऑयल तो कुछ रिफाइंड तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप जो भी तेल खाना बनाने में इस्तेमाल करें, हर तेल को इस्तेमाल करने की कुछ टैक्निक होती है। अगर आप किसी भी तेल को ज्यादा देर तक पकाते हैं या फिर एक ही तेल को बार-बार इस्तेमाल करते हैं तो वो आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जानिए इसके पीछे की वजह और तेल को इस्तेमाल करने के ट्रिक्स।

तेल से धुआं निकलने पर करें ये काम
खाना बनाते वक्त लोग कई चीजों को देखकर भी इग्नोर कर देते हैं। इन्हीं चीजों में से एक चीज तेल का गर्म होकर उससे धुआं निकलना है। दरअसल, जब कढ़ाई में तेल ज्यादा गर्म हो जाता है तो उससे धुआं निकलने लगता है। अगर ज्यादा देर तक ऐसा ही रहा तो तेल जलने लगेगा। इसलिए जब भी तेल से धुआं निकलने लगे तो गैस की आंच धीमी कर दें या फिर गैस को बंद कर दें।

फैटी एसिड करता है नुकसान
बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि तेल में सैचुरेटेड फैट, मोनोसैचुरेटेड फैट और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होता है। जब भी आप एक ही तेल को बार-बार गर्म करेंगे तो इसका इस्तेमाल करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए एक ही तेल को बार-बार इस्तेमाल करने से बचें।

एक साथ सब चीजें ना करें फ्राई
कई लोगों की आदत होती है कि वो तेल के गर्म होते ही एक साथ सारी चीजें उसमें फ्राई करने के लिए डाल देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए। जब आप तेल में एक साथ सारी चीजें डाल देंगे तो तेल का तापमान एकदम कम हो जाएगा। ऐसे में तेल में डली हुई चीजें ज्यादा तेल सोखती हैं। इसलिए थोड़ा-थोड़ा करके ही चीजों को फ्राई करें।

पुराने तेल को ऐसे करें इस्तेमाल
अगर आप एक या दो बार इस्तेमाल किए गए तेल को फिर से इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसके लिए आपको एक खास ट्रिक्स का ध्यान रखना होगा। जब यूज किया हुआ तेल ठंडा हो जाए तो उसे छान लें। इसके बाद इस तेल को किसी एयर टाइट डब्बे में भरें। ऐसा करने से उस तेल में छूटे हुए फूड पार्टिकल्स निकल जाएंगे। इस तेल को आप पराठे बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
