Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
गर्मियों में बादाम-अखरोट भिगोकर खाने से नहीं बढ़ती है शरीर की हीट, जानें किन्हें नहीं भिगोएं
शरीर को स्वस्थ रखने और पोषण देने के लिए प्रतिदिन कुछ मात्रा में ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवों का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इनके सेवन से विभिन्न प्रकार की बीमारियों के लक्षणों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। ड्राई फ्रूटस स्किन, हार्ट और ब्रेन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, पर गर्मी के मौसम में इन्हें कम खाने की सलाह दी जाती है। क्यूंकि सूखे मेवों की तासीर गर्म होती है, ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि खासकर गर्मी में इन्हें पानी में भिगोकर ही खाना चाहिए, ताकि शरीर को ज्यादा गर्माहट न मिले।
लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ ऐसे ड्राई फ्रूटस भी है जिन्हें भिगोकर खाने से उसके पोषक तत्व कम हो जाते है। इस लेख के जरिए हम आपको ड्राई फ्रूटस के सेवन से जुड़ी खास जानकारियां बता रहे है।

ड्राई फ्रूटस कौन-कौन से होते है
काजू, बादाम, छुआरा, किशमिश, पिस्ता, अखरोट, खजूर, खूरबानी, अंजीर और मुनक्का के अलावा सीताफल के बीज, खरबूज के बीज, अलसी के बीज का नाम भी ड्राई फ्रूटस की लिस्ट में शामिल होता है।

ड्राई फ्रूटस के फायदे
ड्राई फ्रूट्स का उपयोग रक्त संचार में सुधार करने का काम कर सकता है। रिसर्च के मुताबिक, पिस्ता, बादाम, अखरोट ब्लड कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित रखने का काम कर सकते है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भी ड्राई फ्रूट्स के फायदे देखे जा सकते हैं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण की मदद से कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। वजन को नियंत्रण में रखने के लिए भी ड्राई फ्रूट्स का उपयोग करना अच्छा हो सकता है। दूसरी ओर, कब्ज जो कि एक तरह की पाचन से जुड़ी समस्या है, उससे भी छुटकारा पाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

किन ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाना चाहिए?
विशेषज्ञों की मानें तो बादाम और अखरोट को भिगोकर खाया जा सकता है। भिगोने से इनकी गर्माहट पानी में घुल जाती है, जिससे यह शरीर के लिए फायदेमंद साबित होती हैं और इससे ये पचने में भी आसान हो जाते हैं। बादाम और अखरोट ब्रेन, हार्ट, स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही ये आपकी इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

किन ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर नहीं खाना चाहिए?
किशमिश और मुनक्का विटामिन से भरपूर होते है, लेकिन इन्हें भिगोकर नहीं खाना चाहिए, ऐसा करने से इनके पोषक तत्व नष्ट हो जाते है। क्यूंकि अगर किशमिश और मुनक्का को पानी में भिगोया गया तो इनके गुण पानी में ही घुल जाएंगे और उन्हें खाने से आपके शरीर को कोई फायदा नहीं मिलेगा।

अलसी के बीज, सीताफल के बीज, खरबूजे के बीज,
क्या आप ये बात जानते है कि सीताफल, अलसी और खरबूजे के बीज जिन्हें आप कचरा समझकर बाहर फेंक देते है, वे आपको शरीर को आवश्यक पोषक तत्व देते हैं। अलसी के बीज ओमेग-3 फैट्स और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। जबकि सीताफल के बीज में विटामिन-बी होता है, जो एनीमिया से बचाता है और शुगर कंट्रोल करने में भी सहायक है। वहीं खरबूजे के बीज में विटामिन सी होता है और ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। लेकिन इन तीनों को भिगोने से बेहतर है कि आप इन्हें सुखाकर भून लें। भूनने से इनका टेस्ट भी बढ़ेगा और फ्लेवर भी। साथ ही इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

खजूर
खजूर कैल्शियम, आयरन, मैग्निशियम और विटामिन से भरपूर होते हैं। साथ ही इनमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। खजूर सुबह खाली पेट खाने चाहिए या फिर रात को सोते समय एक गिलास दूध के साथ खाने चाहिए। लेकिन डायबिटिक मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अब चूंकि खजूर को भिगोने से इनमें पाए जाने वाले गुण पानी में घुल जाते हैं, इसलिए इन्हें गर्मी के मौसम में पानी में भिगोकर नहीं खाना चाहिए।

एक दिन में कितने ड्राई फ्रूटूस खाएं?
हालांकि, सभी का स्वास्थ्य और आहार क्षमता एक जैसी नहीं होती है, लेकिन फिर भी एक दिन में मिक्स ड्राइ फ्रूट्स एक मुट्ठी खाए जा सकते हैं। इससे ज्यादा मात्रा में न खाएं।वैसे आपके शरीर के हिसाब से सही मात्रा जानने के लिए आप आहार विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
