Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कहीं आप असली सरसों के तेल के नाम पर नकली तो नहीं खा रहे हैं, जानें कैसे मालूम करें
सरसों का तेल भारतीय रसोई का अभिन्न हिस्सा है. हर घर में सब्जी बनाने के लिए सरसों के तेल का प्रयोग किया जाता है। सब्जी बनाने से लेकर स्किन केयर में भी सरसों का तेल बहुत कम आता हैं। पिछले कुछ समय से सरसों के तेल में मिलावट की खबरें सामने आने लगी हैं।
सरसों के तेल में मिलावट के लिए विदेशों से 'वेस्टेड पेट्रोलियम ऑयल' आयात किया जाता है। इसे रिफाइन कर खुशबू, रंग आदि मिलाकर नकली सरसों का तेल बनाया हाता हैं।
ऐसे में बाजार में मिलने वाला तेल असली है या नहीं, इस बात को लेकर लोग संशय में रहते हैं। इसलिए हम आज आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे तेरीके जिनसे आप ये जांच सकते हैं कि सरसों का तेल असली है या नकली।

ऐसे करें पहचान
- सरसों के तेल की थोड़ी मात्रा लेकर उसे टेस्ट ट्यूब में डालें। अब इसमें नाइट्रिक एसिड की कुछ बूंदें डालें। इसे हिलाएं और मिक्सचर को दो से तीन मिनट के लिए गर्म करें। अगर रंग लाल हो जाता है तो समझ लीजीए कि तेल में मिलावट है।
- सरसों के तेल को फ्रिज में रखें। अगर तेल में मिलावट होगी तो ये जमने लगेगा। अगर तेल शुद्ध होगा तो ये लिक्विड फॉर्म में ही रहेगा।
- तेल को हाथ पर रखें। इसे रगड़कर देखें। अगर तेल आपके हाथ पर रंग छोड़ दे तो समझ लीजिए कि उसमें मिलावट है। अगर रंग ना छूटे केवल चिकनाई रहे तो समझ लें कि तेल शुद्ध है।
- सरसों के तेल का रंग काफी गाढ़ा होता है। अगर इसका रंग हल्का पीला हो तो समझ जाएं कि इसमें मिलावट है।
- सरसों की खुश्बू से पहचानें, क्योंकि सरसों की खुश्बू बहुत तेज होती है जो नाक में हल्की जलन सी महसूस करवा देती हैं। अगर सरसों का तेल बहुत हल्का हो तो समझ जाइए कि इसमें मिलावट हैं।
- एक मिली सरसों के लिए में 10 मिलीलीटर एसिडिफाइड पेट्रोलियम ईथर मिलाएं। दो मिनट हिलाने के बाद एक ड्रॉप मॉलिब्डेट मिलाएं। तुरंत ही यदि गंदलापन दिखे तो उसमें अरंडी का तेल मिला हुआ हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications