Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे करें असली और नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की पहचान, खरीदने से पहले इस तरह करें पहचान
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। हॉस्पिटल में न तो बेड और न ही ऑक्सीजन है। कोरोना की वजह से लाखों लोगों ने अपने करीबियों को खो दिया है। इन दिनों कोविड 19 से बचने के लिए एंटीवायरल दवा रेमडेसिविर की मांग लगातार बढ़ रही है। बढ़ती मांग की वजह से यह इंजेक्शन आसानी से नहीं मिल रहा है। वहीं कुछ लोग इस संकट के समय मे भी मुनाफाखोरी कर रही है। ऐसे में लोग महंगे दाम पर दवाइयां और रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदने के लिए मजबूर है।

मुनाफा खौर इस इंजेक्शन को 20 से 40 हजार रुपए में बेच रहे है, इस दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन के नाम पर लोग नकली इंजेक्शन बेच रहे है। इतने ज्यादा रुपए देने के बाद भी लोगों को नकली रेमडेसिविर मिल रही है। दिल्ली एनसीआर में इन दिनों नकली रेमडेसिविर ने लोगों की चिंता काफी बढ़ा दी है। ऐसे में जरुरी है कि आप असली और नकली रेमडेसिविर की पहचान कर पाएं। चलिए जानते हैं असली और नकली रेमडेसिविर का फर्क।

कैसे पहचानें असली और नकली रेमडेसिविर
रेमडेसिविर के पैकेट पर कुछ गलतियों को पढ़कर असली और नकली का फर्क किया जा सकता है। 100 मिलीग्राम के इंजेक्शन सिर्फ पाउडर के तौर पर शीशी में रहता है। इंजेक्शन की सभी शीशी पर Rxremdesivir लिखा रहता है। हर बॉक्स के पीछे एक बार कोड़ भी बना होता है। दिल्ली पुलिस की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने ट्वीट कर असली और नकली रेमडेसिविर की जानकारी दी है। डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया है कि रेमडेसिविर के असली पैकेट पर अंग्रेजी में For use in लिखा है जबकि नकली रेमडेसिविर पर for use in लिखा है। इसका मतलब नकली वाले में कैपिटल लेटर से शुरुआत नहीं हो रही है।

चेतावनी से करें असली नकली की पहचान
रेमडेसिविर की पहचान के लिए आप बॉक्स के पीछे की चेतावनी को जरुर देखें। असली पैकेट के पीछे चेतावनी रेड ( लाल) कलर से है वहीं नकली पैकेट पर ब्लैक( काला) कलर से चेतावनी दी है। नकली रेमडेसिविर में इंग्लिश में काफी गलतियां देखने को मिल रही है, जिसे ध्यान से पढ़ कर असली और नकली की पहचान कर सकते हैं।

शीशी से करें असली नकली की पहचान
इस संकट के समय में कुछ लोग मुनाफाखोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। महंगे दाम पर नकली रेमडेसिविर बेच रहे हैं। असली रेमडेसिविर की कांच की शीशी काफी हल्की होती है। ऐसे में जरुरी है कि आप इस इंजेक्शन को सही जगह से खरीदे।



Click it and Unblock the Notifications
